Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 फरवरी 2020: आज मकर राशि वालो को मिलेगी खुशखबरी, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Feb 23 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | इस राशि के जो जातक अच्छी नौकरी की तलाश में है, उन्हें जल्द ही इंटरव्यू के लिए कॉल आने वाला है | आप धार्मिक कामो में रूचि ले सकते है | आज आपका दोस्त आपसे कुछ बाते शेयर कर सकता है | दाम्पत्य संबंधो में प्रेम बढ़ेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आर्थिक मामलों में भी आप मजबूत रहेंगे | ऑफिस में नए काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | कुछ मामलो में फैसले आपके पक्ष में रहेंगे | दाम्पत्य जीवन प्रेममय रहेगा | इस राशि के छात्रों का पढाई लिखे में प्रदर्शन अच्छा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपको कार्यक्षेत्र में नए अनुभव प्राप्त होने वाले है | आज उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे | आज किसी दोस्त से बहस हो सकती है | कुछ जरुरी कामो में आप ध्यान लगाने में कठिनाई महसूस करेंगे | आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी | आप स्वास्थ्य से जुडी समस्या हो सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा | कुछ मामलो में आप आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते है | आप किसी समारोह में शामिल हो सकते है, जहाँ कुछ नए लोगो से मुलाकात होने वाली है | किसी काम में पिताजी की मदद मिल सकती है | जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप अपने भविष्य को लेकर कुछ बड़े फैसले ले सकते है | किसी जरुरी काम के सिलसिले में आप यात्रा कर सकते है | कार्यस्थल पर सहकर्मियों  के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे | कहीं धन निवेश करना चाहते है तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर ले |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप जीवनशैली में कुछ बदलाव कर सकते है, इसका फायदा आपको मिलेगा | ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिलने से आप प्रसन्न होंगे | आज किसी को उधार धन देने से बचे, आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है | आज आपके करियर से जुड़े नए रास्ते खुलने वाले है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके लिए दिन ठीकठाक रहेगा | किसी सरकारी काम के कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है | आप अपने दोस्त से आर्थिक मदद मांग सकते है | अपने काम की वजह से सेहत के साथ खिलवाड़ ना करे | इस राशि के लवमेटस शादी के बंधन में बंधने वाले है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, कुछ धार्मिक कामो में आप ऊर्जा लगा सकते है | समाज में आपको कामो को लेकर आपकी तारीफ होंगी | इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को बड़ा फायदा होने वाला है | आपको अपने परिवार और काम के संतुलन बनाना चाहिए |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज करियर के मामले में आपका दिन अच्छा है, नयी सफलताएं मिलने वाली है | आज कुछ नए लोगो से जुड़ना फायदेमंद साबित होने वाला है | घर में मेहमान के आने से ख़ुशी का माहौल रहेगा | किसी बड़े निर्णय में जीवनसाथी को शामिल करे तो बेहतर है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपके लिए दिन शुभ है | आपको आज शाम तक कोई खुशखबरी मिलने वाली है | प्रॉपर्टी से जुडी कोई बड़ी डील आप कर सकते है | आज जीवनसाथी से गिफ्ट मिलने वाला है, आप रोमांटिक ट्रिप पर जा सकते है | किसी दोस्त से आपको नए आमदनी के स्त्रोत के बारे में पता चलने वाला है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज का दिन आपके लिए कुछ खास लेकर आया है | ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे | बढ़ते जिम्मेदारियों के बोझ से आप तनाव महसूस कर सकते है | घर से दूर पढ़ रहे छात्रों को अच्छी सफलता मिलने वाली है | सुख सुविधा की चीज खरीद सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपका दिन ठीकठाक रहेगा | बिज़नेस के किसी काम में आप अनुभवी दोस्त की मदद ले सकते है | आज किसी से बहस हो सकती है, आपको धैर्य से काम लेना चाहिए | किसी पुरानी योजना को लागू करने के लिए दिन शुभ है | परिवार के साथ पिकनिक प्लान कर सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर