Category Archives:  Spiritual

राशिफल 25 फरवरी 2020: इन 06 राशियों पर मेहरबान है हनुमान जी, जानिए अपनी राशि का हाल...

Feb 24 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपको कुछ लाभ के अवसर प्राप्त होने वाले है | ऑफिस में आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार का सदस्य कहीं घूमने चलने की बात रख सकते है, आप इसपर विचार कर सकते है | किसी दोस्त से नयी बात सीखने को मिलेगी | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ है | आपको शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, इससे घर में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | लम्बे समय से चल रहा कोर्ट कचहरी का मामला सुलझने वाला है | समाज के लोग आपकी सराहना करेंगे | प्रेम प्रसंगो की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में कुछ नए काम के चलते काम का भार बढ़ने वाला है | आज के दिन किसी नए काम की शुरुआत ना करे | परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सबकी बातो पर ध्यान जरूर दे | किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने वाला है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | परिवार के कुछ पुराने विवाद फिर से उठ सकते है, आपको उन्हें सुलझाने पर ध्यान देना चाहिए | अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलने वाले है | इस राशि के छात्रों को शिक्षकों से मदद मिलने वाली है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा | ऑफिस में नए सहकर्मी से आप दोस्ती कर सकते है | कारोबार के सिलसिले में की गयी यात्रा लाभदायक साबित होने वाली है | ननिहाल पक्ष से आपको शुभ समाचार मिलने वाला है | पिताजी आपको कुछ सलाह दे सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप प्रसन्न रहेंगे | ऑफिस में सहकर्मी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | आज आपको उधार लेनदेनों में सावधान रहना चाहिए | आप परिवार में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर सकते है | इस राशि के राजनीति से जुड़े जातको को सम्मानित किया जा सकता है | 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको उच्च अधिकारीयों से बात करते समय अपनी वाणी पर काबू रखना चाहिए, जबान फिसल सकती है | आज आप दोपहिया चलाते समय विशेष सावधानी बरते | किसी व्यापार में साझेदारी की सोच रहे है, उससे जुड़े अनुभवी की राय जरूर ले |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके कई सोचे हुए काम पुरे होने वाले है | इस राशि के छात्रों का भाग्य आज प्रबल है | किसी नए काम की शुरुआत करना लाभकारी रहेगा | कुछ निजी परेशानियों को लेकर आप चिंतित रह सकते है | जीवनसाथी से चल रहे मनमुटाव को दूर करने का दिन है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन उत्तम है | आज किसी जानकार की मदद से आपको आर्थिक लाभ कमाने के मौके मिलने वाले है | परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बना सकते है | आज आपके विरोधी सक्रिय है, आपको कुछ कामो में सावधानी बरतने की जरूरत है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आप पर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां आने वाली है | जिनको आप आसानी से निभा सकेंगे | कुछ मामलो में आप आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते है | लोहे के व्यापार से जुड़े जातको को अच्छा लाभ होने वाला है | दाम्पत्य जीवन में किसी विषय पर मतभेद उत्पन्न हो सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन शुभ है, आपकी तरक्की होने वाली है | पूर्व में निवेश किया गया धन आपको लाभ पहुंचाने वाला है | शाम को दोस्तों के साथ महफ़िल जमने वाली है | जीवनसाथी आपके किसी काम की तारीफ करेगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपका दिन सामान्य रहेगा | नींद पूरी ना होने के कारण आप थकान और आलस महसूस करेंगे | ऑफिस में मीटिंग के दौरान आप अपनी बात रखने में सक्षम होंगे | परिवार की सुख शांति के लिए आप हवन आदि करा सकते है | आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर