Category Archives:  Spiritual

राशिफल 27 फरवरी 2020: कर्क राशि वालो के सुलझेंगे पुराने विवाद, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Feb 26 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप अपने व्यापार बढ़ाने के लिए कुछ कदम उठा सकते है | ऑफिस में आप अपने सीनियर से मदद ले सकते है | आपके भौतिक सुख साधनो में आज वृद्धि होने वाली है, आप कुछ नयी चीजे खरीदने वाले है | जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके कुछ काम पुरे होने वाले है | किसी खुशखबरी के प्राप्त होने से आप प्रसन्न रहेंगे | आज कुछ दोस्तों के साथ मिलकर फिल्म देखने जाने का प्लान बना सकते है | कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी | जीवनसाथी से उपहार मिलने की सम्भावना है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए | ऑफिस में किसी से अनबन होने की सम्भावना है | आपको अपने परिवार के लिए वक़्त निकालने की जरूरत है, रिश्ते मजबूत होंगे | इस राशि के छात्रों को पढाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है | किसी से अच्छी सलाह मिलने वाली है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आपको आज बड़ा लाभ होने की सम्भावना है | संतान की सफलता से आप गर्व महसूस करेंगे | परिवार में  चल रहे विवाद को सुलझाने की जरूरत है | आज आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना ले, गलत साबित हो सकता है | इस राशि के लवमेट घूमने जा सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | किसी जरूरतमंद की मदद करके आप अच्छा महसूस करेंगे | अपने करियर को लेकर आप जरुरी फैसले ले सकते है, आप किसी की सलाह ले तो बेहतर है | इस राशि के कारोबारियों को अच्छा लाभ होने वाला है | जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके लिए दिन शुभ है | घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते है, जिससे घर में उत्सव का माहौल रहेगा | ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिलने वाला है, जिसे आप आसानी से पूरा कर सकेंगे | घर की कुछ बड़ी जिम्मेदारियां आप पर आने वाली है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपको जिससे उम्मीद है, उससे मदद मिलने में देरी होने वाली है, जिस वजह से कुछ अन्य काम भी रुकने वाले है | ऑफिस में बॉस आपसे कार्यो में सुधार को लेकर बात कर सकते है | आज आपको उधार धन देने के मामले में सावधान रहना चाहिए | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए पहल करने की जरूरत है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज परिवार के साथ आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है | किसी अटकी हुयी योजना को फिर से लागू करने के लिए दिन शुभ है, आप मनमुताबिक फल प्राप्त करेंगे | सिंगिंग से जुड़े जातक किसी अच्छे प्रोग्राम में शामिल हो सकते है, वहां आपको परफॉरमेंस का मौका मिलने वाला है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज ऑफिस में आप मीटिंग के दौरान अपनी बात रख सकेंगे, आपकी बातो से सभी सहमत होंगे | इस राशि के छात्र नए कोर्स में एडमिशन ले सकते है | आज यात्रा के दौरान आप अपने सामान का ख्याल रखे, चोरी होने की आशंका है | जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | आप धार्मिक कामो में अपनी ऊर्जा लगा सकते है | ऑफिस में आज आपको एक से अधिक काम करने पड़ सकते है | इस राशि के अविवाहित जातको को विवाह के प्रस्ताव मिलने वाले है | परिवार के साथ बैठकर आप किसी मुद्दे पर बात कर सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | कुछ आपसे किसी चीज को लेकर उम्मीद रख सकते है, आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे | व्यापार में आप जीवनसाथी को शामिल करने की सोच सकते है | इस राशि के छात्र कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपके लिए दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | किसी दोस्त से बिगड़े रिश्ते आज सुधरने वाले है, आप मूवी का प्लान बना सकते है | किसी काम मे उम्मीद से अधिक धन और समय खर्च होने वाला है | किसी अपने की कुछ बाते आपको बुरी लग सकती है, आप संयम से काम ले |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर