Category Archives:  Spiritual

जीवन से दुर्भाग्य को पल में दूर कर देंगे उड़द की दाल के टोटके, हर ओर से आएगी खुशहाली

Feb 26 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य को अपने जीवन में कई प्रकार की समस्याओ का सामना करना पड़ता है | ऐसे में इन सभी दुखो और कठिनाइयों से छुटकारा पाने के लिए हमारे विभिन्न शास्त्रों में कई प्रकार के उपाय आदि आदि बताये गए है | इन उपायों को आजमाकर जीवन के कई संकटो से छुटकारा पाया जा सकता है और जीवन में फिर से सुख समृद्धि और खुशहाली लायी जा सकती है | आज हम आपको उड़द की दाल के कुछ उपाय बताने जा रहे है, जो आपको हर संकट से उभारने के क्षमता रखते है |

शनिदोष से मुक्ति




यदि आपकी कुंडली में शनिदोष है तो आप उडद की दाल का उपयोग कर सकते है | इसके लिए आप उडद की दाल को अपने सिर के ऊपर से तीन बार घुमाये और इसका दान कर दे | इस उपाय को आप 7 शनिवार तक करे, इसे धीरे धीरे आपकी कुंडली से शनिदोष का प्रभाव कम होने लगेगा |

दुर्भाग्य से मुक्ति


यदि आपने जीवन से दुर्भाग्य दूर करना चाहते है तो उडद की दाल बहुत काम आ सकती है | इसके लिए आप उड़द के दो साबुत दानो पर दही और सिंदूर लगाए | इसके बाद इन्हे पीपल के पेड़ के पास रख आये, ध्यान रहे पीछे मुड़कर ना देखे | ये उपाय आप 21 दिनों तक करे |

रोगो से मुक्ति


घर में कोई लम्बे समय से बीमार है तो आप यह उपाय करे | इसके लिए आप एक बर्तन में सरसो का तेल डालकर मरीज के पलंग के नीचे रख दे | इसके बाद अगले दिन उस तेल में उड़द की दाल के गुलगुले बनाये | इन गुलगुलों को आप कुत्तो को खिला दे | इस उपाय से रोगी जल्द ही रोग से मुक्ति पाने लगेगा |

मन की शांति के लिए


यदि आप अक्सर तनाव से घिरे रहते है और मन में अशांति रहती है तो आप यह उपाय कर सकते है | इसके लिए आप लाल किताब का यह उपाय कर सकते है | इसके लिए आप मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाए और उनके सामने सरसो के तेल का दीपक जलाये और इसमें उड़द के कुछ दाने दाल दे | अब आप हनुमान चालीसा का पाठ करे | इस उपाय को 4 मंगलवार तक करे, आपको असर दिखने लगेगा |



धन समृद्धि हेतु


यदि आप धनलाभ और समृद्धि चाहते है तो आप शनि अमावस्या, शनि जयंती या अन्य किसी शुभ दिन उड़द की दाल का दान करे | इससे आपको धनलाभ होगा और तरक्की और व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होने लगेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर