Category Archives:  Spiritual

यदि धन के साथ चाहते है सुख शांति और खुशियां तो अपने घर में कर ले ये छोटे से बदलाव...

Feb 26 2020

Posted By:  Sunny

जीवन में हर कोई धन कमाना चाहता है, अमीर होना चाहता है | परन्तु ऐसा सम्भव नहीं है, लोग अपने जीवन में धन कमाने के लिए खूब मेहनत करते है लेकिन फिर भी अपनी कई इच्छाओं को पूरा करने से वंचित रह जाते है | इसके अलावा कई बार कुछ लोगो के साथ ऐसा भी होता है की उनके पास धन तो खूब होता है, लेकिन उनके पास खुशियां नहीं होती है |


ऐसे में आज हम आपको वास्तु के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे है, जिनके माध्यम से आप अपने जीवन में सभी चीजों के बीच एक संतुलन स्थापित कर सकते है | इन उपायों से आपके जीवन में आ रही धन की समस्या दूर होगी और खुशियां भी दरवाजे पर दस्तक देगी, तो आइये देखते है आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है |

  • किचन में लगी खिड़की हमेशा पूर्व दिशा की ओर ही होनी चाहिए | वास्तुशास्त्र में इस दिशा में खिड़की का होना सबसे शुभ माना जाता है, इससे घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है |

  • महिलाये ध्यान रखे कि किचन में खाना बनाते समय उनका मुँह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए | इससे घर में सुख समृद्धि आती है, साथ ही ये स्वास्थ्य के लिए उत्तम माना जाता है | इसके अलावा इस ध्यान रखे की पूर्व दिशा में मुँह करके बनाया गया भोजन घर के सदस्यों पर बुरा असर डालता है |

  • रसोई घर की उत्तर दिशा में नहीं होनी चाहिए, इसमें भोजन बनाने से व्यापार में और धन की हानि होती है | साथ घर की शांति भी इससे भंग होती है |




  • रसोई में कभी भी मंजन या कुल्ला नहीं करना चाहिए | वास्तुशास्त्र के अनुसार इसका असर घर के सदस्यों पर पड़ता है और घर में बीमारियां उत्पन्न होने लगती है |

  • एक बात का ध्यान रखे कि रसोई में कभी भी झाड़ू, पोछा या जूते-चप्पल ना रखे | इससे माँ अन्नपूर्णा नाराज हो जाती है और अन्न की कमी का सामना करना पड़ता है |

  • रसोई में लगा नल हमेशा सही सलामत होना चाहिए | यदि रसोई में लगे नल से पानी टपकता है तो ये धनहानि लाता है | इसीलिए नल के खराब होने की स्थिति में तुरंत इसे सही करवाए |

  • घर की महिलाये इस बात का ख़ास ख्याल रखे कि बिना स्नान किये रसोई में प्रवेश ना करे | और घर के सदस्य भी बिना स्नान किये भोजन ग्रहण ना करे | अन्यथा अक्सर घर में वाद विवाद की स्थिति बनी रहती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर