Category Archives:  Spiritual

राशिफल 28 फरवरी 2020: आज मेष राशि वालो का मजबूत है आर्थिक पक्ष, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Feb 27 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा | आप नया वाहन खरीदने की सोच सकते है | कपडे के व्यापार से जुड़े जातको को उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है | परिवार के साथ मिलकर किये गए कामो में सफलता अवश्य मिलेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ है | इस राशि के शिक्षा से जुड़े जातको के लिए आज दिन नए अनुभव लेकर आया है | ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रसन्न दिखाई देंगे | आप भविष्य को लेकर करियर के मामले में सोच विचार कर सकते है | जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उतार चढाव भरा रहेगा | आप जिन कामो में अधिक प्रयास करेंगे, आपको उतना ही अच्छा फल मिलेगा | अपने मन की बात किसी दोस्त से शेयर कर सकते है | भौतिक सुख सुविधाओं की ओर आप आकर्षित हो सकते है | जीवनसाथी के साथ मनमुटाव को दूर करने के लिए आप उन्हें उपहार दे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप कामकाज की वजह से व्यस्त रहेंगे | शाम के समय दोस्त के घर जा सकते है | आप आपने व्यापार में नए साझेदार जोड़ सकते है | आपको अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है | भविष्य को लेकर किसी चीज की आशंका सही साबित होने वाली है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आप अपने दोस्तों के साथ समय बीता सकते है | कुछ ख़ास कामो में आपको आज मदद मिलने वाली है, उनके पूरा होने से आप प्रसन्न होंगे | आज कोई अनजान आपके काम आने वाला है | आपका कोई जानकर आपसे किसी मामले में सलाह ले सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज किस्मत आपके साथ रहेगी | ऑफिस में जूनियर आपसे काम सीखने की इच्छा प्रकट कर सकते है | जीवनसाथी आपकी तारीफ करेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे | आपकी कुछ योजनाए समय पर पूरी होने वाली है | आज के दिन आप मंदिर में कुछ दान करे तो शुभ रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज के दिन आप किसी नए काम में हाथ ना डाले, विपरीत फल मिल सकता है | परिवार में चल रहे विवाद को बातचीत से सुलझाने की आवश्यकता है | समाज के कुछ प्रतिष्ठित लोगो से बातचीत होने वाली है | विद्यार्थियों के दिन उत्तम है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज छात्रों के दिन शुभ है, किसी नए कोर्स में एडमिशन लेना चाहते है तो आपकी इच्छा शीघ्र ही पूरी होने वाली है | आज आप घर के सदस्यों की कुछ जरूरते पूरी करने पर ध्यान देंगे | व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी | जीवनसाथी से चल रही अनबन को समाप्त करने के लिए पहल करने की जरूरत है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आपको आज कई कामो में सफलता मिलने वाली है | रचनात्मकता के कामो की तरफ आपका रुझान हो सकता है | कोई करीबी आपकी खुशियों को दुगना करने वाला है | कार्यक्षेत्र में नयी योजनाए लागू कर सकते है, निर्णय सही साबित होगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपके मन में नए नए विचार आएंगे | आज पत्नी के साथ दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल हो सकते है | आज उधार लेनदेनों में आपको सावधान रहने की जरूरत है | मार्केटिंग से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन शुभ है, अच्छा लाभ होने वाला है | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके क़ानूनी मामले सुलझने वाले है | ऑफिस में किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है, आपको संयम से काम लेने की जरूरत है | समाज में कुछ धार्मिक कामो में आप योगदान दे सकते है, लोग आपकी तारीफ करेंगे | जीवनसाथी से कुछ उपहार मिलने वाला है, जिसकी आपको लम्बे समय से चाह थी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगो को बड़ा फायदा होने वाला है | ऑफिस में काम के चलते आपको अधिक देर तक रुकना पड़ सकता है | संतान से शुभ समाचार मिलने वाला है | घर की जिम्मेदारियों के बोझ के कारण आप तनाव ले सकते है | आप दोस्तों के साथ समय बिताये अच्छा महसूस करेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर