Category Archives:  Spiritual

राशिफल 29 फरवरी 2020: सिंह राशि वालो के लिए शुभ है आज का दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Feb 28 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके लिए दिन शुभ है | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे | किसी को उधार दिया धन मिलने वाला है | आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | आप अपने भविष्य को लेकर योजनाए बना सकते है | आज का दिन कामकाजी महिलाओं के लिए शुभ है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | घर से दूर रहकर पढ़ रहे छात्रों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा | ऑफिस में सहकर्मी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | आज आपका झुकाव धार्मिक कामो की तरफ अधिक रहेगा | जीवनसाथी के साथ मिलकर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपके लिए दिन ठीकठाक रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपको नए बदलाव देखने को मिलेंगे | ऑफिस में आपके विरोधी आपके काम में बाधा डाल सकते है, सावधान रहने की जरूरत है | इस राशि के व्यापारियों के लिए दिन शुभ है | किसी सामाजिक काम में योगदान दे सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज ऑफिस में आप अपनी बात रखने में सक्षम होंगे | इस राशि के छात्रों को अच्छी सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है | आपको व्यापार और दोस्ती में फर्क को समझने की जरूरत है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा | स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आप का दिन अच्छा है | कुछ कामो में आपके प्रयास आपको सफलता दिलाने वाले है | ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे, आपको कोई उपहार भी मिल सकता है | शाम के समय दोस्त के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है | जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आपकी किस्मत आज आपके साथ रहेगी | आपके कई काम समय से पहले पुरे होने वाले है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगो के मान सम्मान में वृद्धि होगी | नौकरी की तलाश कर रहे जातको को जल्द ही अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आने वाला है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा | ऑफिस में काम का भार अधिक रहने से आप व्यस्त रहेंगे | करियर के आये अचानक बदलाव से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | आपके वैवाहिक जीवन में नयी खुशहाली आने वाली है | आपकी दोस्ती नए लोगो से होने वाली है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके लिए दिन ठीक रहेगा | परिवार की कुछ नयी जिम्मेदारियां आप पर आने वाली है | किसी दोस्त से चल रही मनमुटाव की स्थिति दूर होगी, आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है | आपकी कुछ समस्याएं आज दूर होने वाली है | दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ है | जिस दोस्त से आपको मदद की उम्मीद थी, उससे समय पर मदद मिल जाएगी | ऑफिस में आपके प्रदर्शन को देखते हुए आपके प्रमोशन पर विचार हो सकता है | लोगो को परखने की काबिलियत आज काम आने वाली है | जीवनसाथी से बहस हो सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आप सकारात्मकता से भरे रहेंगे | लोग आपकी सकारात्मकता से आपकी ओर आकर्षित होंगे | अपने भविष्य को लेकर आप कुछ नयी योजनाए बना सकते है | कोई रिश्तेदार लम्बे समय बाद आपके घर आने वाला है | आज विवाहित जातको के लिए शुभ है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | इससे आपको कई कामो में सफलता मिलेगी | ऑफिस में काम कम रहने से आप राहत महसूस करेंगे | किसी समारोह के दौरान प्रतिष्ठित लोगो से मुलाकात होने वाली है, आपके भविष्य के लिए शुभ है | आज शत्रु आपसे दूरी बनाकर रखेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बेहतर रहेगा | व्यापार के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिलने वाला है | ऑफिस में पेंडिंग काम को आज आप समय पर पूरा कर सकेंगे | जीवनसाथी की तरक्की आप खुश होंगे | आप छोटी सी पार्टी दे सकते है | आर्थिक मामलो में मजबूत रहेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर