Category Archives:  Spiritual

राशिफल 1 मार्च 2020: कन्या राशि के जातको को मिलेगी नयी ख़ुशी, जानिए कैसा रहेगा आपका माह का पहला दिन

Feb 29 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ है | व्यापार में आप नए बदलाव शामिल करने वाले है | आपके किसी काम में पिताजी की मदद मिलने वाली है | जिससे आपका काम आसानी से पूरा हो जायेगा | स्टेशनरी के व्यापार से जुड़े जातको को आज अच्छा लाभ होने वाला है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | नौकरी की तलाश कर रहे जातको को आज अच्छे ऑफर मिलने वाले है | आज आपका ध्यान धर्म कर्म के कामो में अधिक लगेगा | माता पिता के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है | जीवनसाथी के साथ आपके बिगड़ते रिश्ते सुधरने वाले है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातको को कार्यक्षेत्र में नए बदलाव देखने को मिलेंगे | भाई बहनो के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे | दोस्तों के साथ फिल्म देखने का प्लान बना सकते है | बिल्डर्स के लिए दिन शुभ है, नया टेंडर मिलने वाला है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में जूनियर आपसे काम सीखने की इच्छा प्रकट कर सकते है | आप नए दोस्त बना सकते है, लेकिन जल्दी किसी पर भरोसा ना करे तो बेहतर है | आपको स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है, अपने स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने वाले है, ये आपके लिए शुभ साबित होंगे | कोर्ट कचहरी के मामले में आप अपने रिश्तेदार की मदद लेने वाले है | इस राशि के बिज़नेस के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिलने वाला है | आप पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | ऑफिस में आज आपको आलस्य महसूस हो सकता है, काम में मन नहीं लगेगा | इस राशि के विवाहित जातको को नयी ख़ुशी मिलने वाली है | आज आपको उधार लेनदेन में सावधान रहना चाहिए | आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है | आपको किसी मित्र की मदद से आमदनी के नए स्त्रोत मिलने वाले है, जिससे आप प्रसन्न दिखाई देंगे | घर में बच्चो के लिए कुछ चीजे खरीद सकते है | हालाँकि आज आप जोखिम भरे कामो से दूरी बनाकर रखे | वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके लिए दिन कुछ नए बदलाव लेकर आया है | किसी मित्र के घर जीवनसाथी के साथ पार्टी में शामिल हो सकते है | आज आप कहीं धन निवेश करने के बारे मे सोच सकते है, अच्छा हो है किसी अनुभवी की सलाह ले | इस राशि के छात्रों को पढाई में मन लगाने में परेशानी हो सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज कोई दोस्त आपसे मदद मांग सकता है | ऑफिस में बॉस आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे, आपको नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है | लम्बे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या दूर होने वाली है | कारोबारियों के लिए दिन शुभ है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए आपको पहल करनी चाहिए |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आपके दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आज अपने भविष्य को लेकर आप कुछ बड़े निर्णय ले सकते है | किसी रिश्तेदार के यहाँ से निमंत्रण आ सकता है, जहाँ आप लम्बे समय से नहीं गए | परिवार की बढ़ती जिम्मेदारियों से आप तनाव ले सकते है | आप व्यायाम करे मन शांत रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपका दिन ठीक रहेगा | किसी जरुरी काम में काम में आ रही रुकावट आज दूर होने वाली है | व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी, आप नयी योजना बना सकते है | परिवार से जुड़े बड़े निर्णय में घर के बड़ो की राय जरूर जान ले | चिड़ियों को दाना डाले आपके बिगड़े काम बनते दिखेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बन सकता है | ऑफिस से आज जल्दी फ्री हो सकते है, किसी मित्र से मुलाकात कर सकते है | उधार दिया धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | आज आपको तली भुनी चीजों से दूरी रखने की जरूरत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर