Category Archives:  Spiritual

राशिफल 2 मार्च 2020: वृषभ राशि वालो के लिए शुभ है दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Mar 01 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे | कुछ कामो में आप मित्रो की मदद ले सकते है | ऑफिस में आज बॉस आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | आपकी सकारात्मक सोच लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे | लवमेट के साथ आप कहीं घूमने जा सकते है, आपके रिश्ते मजबूत होंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपको किसी सरकारी काम में सहयोग मिलने वाला है | कारोबारियों के लिए दिन शुभ है | ऑफिस में किसी कार्य में रचनात्मकता से लोग प्रभावित होंगे | विवाहित जातको के लिए आज का दिन उनके अनुकूल रहेगा | छात्रों को शुभ परिणाम मिलने वाले है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज किस्मत आपके साथ रहेगी | आज आप किसी से अपनी निजी बाते शेयर ना करे तो बेहतर है | किसी आर्थिक फैसले पर काम कर रहे है तो सोच समझकर ही कदम उठाये | किसी सामाजिक काम में हाथ बटाने से समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी | परिवार में शांति रहेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपको व्यापार के सिलसिले में लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | आज हर किसी से विनम्रता से पेश आये | ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है तो पहले एक रुपरेखा बना ले | जीवनसाथी आपसे किसी निर्णय को लेकर बात कर सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आप ऊर्जावान रहेंगे | किसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए आज का दिन बेहद शुभ है | आपको सफलता जरूर मिलेगी | इस राशि के छात्र योजना बनाकर पढाई करेंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी | परिवार के साथ समय बिताएंगे तो रिश्तो  में मधुरता आएगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, आप सुख सुविधा की चीजों पर आज व्यय कर सकते है | ऑफिस में सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे | व्यापार में पिताजी का सहयोग मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में आपको अपने रिश्ते को बेहतर करने की जरूरत है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
किसी काम के लिए आपके मन में नए विचार आ सकते है | घर से दूर पढाई कर रहे छात्रों को अच्छी सफलता मिलने वाली है | राजनीति से जुड़े जातक जल्द ही अच्छा पद प्राप्त करने वाले है | आमदनी के नए स्त्रोत मिलने से आप प्रसन्न महसूस करेंगे | जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा | किसी खास मामले में मित्र से मदद लेने वाले है | आपको अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है | ऑफिस में आपको विरोधियों से सावधान रहना चाहिए | इस राशि के विवाहित जातको को शीघ्र ही संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी | कामकाज के सिलसिले में आज कुछ लोगो से आप मुलाकात करने वाले है | आज उधार लेनदेन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है | इस राशि के छात्रों को आज शिक्षकों से अच्छी मदद मिलने वाली है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आप अपने जीवन में कुछ बदलाव करने वाले है, जो आपके लिए शुभ साबित होंगे | ऑफिस में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझने वाला है | संतान की ओर से खुशखबरी मिलने वाली है | पूर्व में किये गए किसी काम का फल आपको मिलने वाला है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपके सोचे हुए कई काम आज पुरे होने वाले है | अपने व्यापार में आप नए साझेदार जोड़ने पर सोच विचार कर सकते है | किसी दोस्त से मुलाकात के दौरान आपको आमदनी के नए स्त्रोत प्राप्त होने वाले है | जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आज आपकी मुलाकात प्रभावशाली व्यक्तियों से होने वाली है, ये मुलाकात भविष्य के लिए लाभकारी साबित होने वाली है | ऑफिस में किसी सहकर्मी से बहस होने की सम्भावना है, धैर्य से काम ले | किसी काम में जीवनसाथी की सलाह सही साबित होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर