Category Archives:  Spiritual

किस्मत चमका देगी होली, बस एक बार कर ले ये उपाय प्रसन्न होगी माँ लक्ष्मी...

Mar 01 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में होली भी एक प्रमुख त्यौहार है | इस वर्ष होली का त्यौहार 9 मार्च को मनाया जायेगा, इस दिन होलिका दहन किया जायेगा और इसके अगले दिन यानी 10 मार्च को सभी लोग रंगो से होली खेंलेंगे | हिन्दू धर्म में होली को लेकर कई तरह की कथाये और कहानियां प्रचलित है | इस दिन लोग अपने गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते है और अपने रिश्ते की एक नयी शुरुआत करते है | 




लेकिन क्या आप जानते है होली का त्यौहार आपकी किस्मत भी चमका सकता है, होली पर कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिनको करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है और मनोकामना जरूर पूरी करती है | आज हम आपको ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे है |


अपने घर में सुख शांति के लिए आप यह उपाय कर सकते है | इसके लिए पति पत्नी होली की रात्रि चंद्रोदय होने के बाद, एक प्लेट में छुआरें और मखाने ले और एक घी का दीपक जलाये | इसके बाद दूध से चन्द्रमा को अर्घ्य दे और धुप बत्ती की चन्द्रमा की पूजा करे | इसके पश्चात् चन्द्रमा को सफ़ेद मिठाई या खीर अर्पित करे | इस उपाय से आपके घर में सुख समृद्धि का वास होगा |


माँ लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप यह उपाय कर सकते है | इसके लिए आप होलिका दहन के दिन पीली सरसो से हवन करे | इस उपाय को करने से आपके जीवन में खुशहाली आएगी | साथ ही माँ लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपको मनचाहा फल प्रदान करेगी |


माँ लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप एक और उपाय कर सकते है | इसके लिए आप होलिका दहन के दिन लाल गुलाल अपने मुख्य द्वार के बाहर छिड़क दे | इसके बाद इसके दोनों ओर दीपक जला दे और जब ये दीपक बुझ जाए तो इन्हे होलिका दहन की अग्नि में डाल दे | इस उपाय से आपके घर से नकारात्मकता दूर होगी, साथ ही धन से जुडी समस्या भी दूर होगी |



यदि आप फिजूलखर्ची से परेशान है और इस पर लगाम लगाना चाहते है तो होलिका दहन की राख को एक लाल कपडे में रखकर पोटली बना ले, अब इस पोटली को आप अपनी तिजोरी या पर्स में रख दे | इससे आपकी फिजूलखर्ची में कमी आएगी |


धन की कमी दूर करने के लिए आप होलिका दहन के दिन सवा किलो चावल की खीर बनाकर कुष्ठ आश्रम में दान करे | इससे माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है और जीवन से धन का अभाव दूर होता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर