Category Archives:  Spiritual

राशिफल 3 मार्च 2020: आज मिथुन राशि वाले रहे सावधान, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Mar 02 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | ऑफिस में माहौल अनुकूल रहेगा | आज कुछ काम धैर्य और समझदारी से करने में आप सफल होंगे | किसी खास काम को पूरा करने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके घर का खुशनुमा रहेगा | आपको धनलाभ प्राप्त होने के अवसर प्राप्त होने वाले है | व्यापारियों के लिए दिन शुभ है | किसी खास व्यक्ति से मुलाकात से आपके कुछ कार्यो की गति बढ़ जाएगी | जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक काम में शामिल हो सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपको किसी निजी काम के चलते भागदौड़ करनी पड़ सकती है | ऑफिस के किसी काम में देरी की वजह से बॉस से डांट पड़ने की सम्भावना है, सावधान रहे | आज मजाक में कही गयी किसी को कुछ बाते बुरी लग सकती है | किसी काम में दोस्त की मदद लेने वाले है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपके लिए दिन शुभ है | आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | ऑफिस के काम में बिजी रहने के चलते आप किसी अन्य जरुरी काम को भूल सकते है | किसी मामले में भाई बहन आपसे मदद ले सकते है | जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते है |
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा | किसी ख़ास काम में सफलता से प्रसन्न महसूस करेंगे | व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है | माता पिता के साथ आपके रिश्ते में सुधार होने वाला है | छात्र करियर के मामले में किसी बड़े की सलाह ले सकते है | लव बर्ड्स के लिए दिन अच्छा रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | शाम के समय किसी समारोह में शामिल हो सकते है, वहां किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की सम्भावना है | आज के दिन कोई भी मेहनत बेकार नहीं जाएगी | आपको परिवार में सामंझस्य बनाने की कोशिश करनी चाहिए |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रहेगा | आज आप संतुलित आहार ले | किसी बड़े निर्णय को लेने से पहले घर के बड़ो की राय जरूर ले | कहीं धन निवेश करना चाहते है तो आज का दिन शुभ है | आज किसी पर भरोसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप अपने कुछ कार्यो को लेकर नयी योजनाए बना सकते है | घर में चल रहे विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे | किसी काम में दोस्त की मदद मिलने से आप राहत महसूस करेंगे | परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है, आज करियर को लेकर बड़े निर्णय ले सकते है | घर में मेहमानो के आने से खुशहाली का माहौल रहेगा | शाम को आप बच्चो के साथ अच्छा समय बीता सकेंगे | आपको दाम्पत्य जीवन में चल रही गलतफहमियों को दूर करना चाहिए |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज किसी खास काम में सकारात्मक नतीजे मिलने वाले है | सामाजिक कामो में आप सक्रीय रहेंगे, जिससे समाज में आपकी जान पहचान में वृद्धि होगी | इस राशि के प्रेमी जोड़े घर पर विवाह की बात कर सकते है | ऑफिस में काम का भार अधिक रहने से आप तनाव ले सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपके कुछ सोचे हुए काम समय से पहले ही पुरे होने वाले है, जिसके चलते आप प्रसन्न रहेंगे | आपकी सेहत में सुधार आने वाला है | अचानक धनलाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाकात होने वाली है | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज ऑफिस में आप किसी काम को अपने अनुभव से पूरा करने से सक्षम होंगे | घर में किसी सदस्य से मतभेद होने की सम्भावना है, आप धैर्य से काम ले | आज बड़ी धनराशि के लेनदेन में सावधानी रखे | संतान से शुभ समाचार मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर