Category Archives:  Spiritual

अगर चाहते है कभी कम ना हो बैंक बैलेंस तो जरूर अपनाये ये 5 वास्तु टिप्स, कभी नहीं होगी धन की कमी

Mar 02 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में अनेक शास्त्र है जिनमे मनुष्य की बढ़ोतरी और इच्छाओं की पूर्ति के लिए कई तरह के उपाय और बाते बताई गयी है | ज्योतिषशास्त्र की तरह वास्तु शास्त्र में भी ऐसी कई बाते बताई है जो एक मनुष्य को आजीवन खुशहाल रख सकती है | वास्तु शास्त्र में मनुष्य के धनवान बनने को लेकर भी कई उपाय और टिप्स बताये गए है | आज हम आपको इन्ही कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे है |

रंगोली




रंगोली साज सज्जा का भी अहम हिस्सा है, इसके अलावा रंगोली के कुछ धार्मिक मायने भी है | वास्तु शास्त्र के अनुसार त्योहारों और घर में किसी भी शुभ अवसर पर रंगोली बनाने से घर में सकारात्मकता आती है और माँ लक्ष्मी का वास होता है | ऐसे में यदि आप भी अपने ऊपर माँ लक्ष्मी की कृपा सदैव बनाये रखना चाहते है तो घर के मुख्य दरवाजे के पास रंगोली जरूर बनाए |

धूप बत्ती 


वास्तु शास्त्र में धूप बत्ती को लेकर भी कई बाते बताई गयी है | वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दिन में दो बार धूप जलाना शुभ फल देता है | वास्तु के अनुसार जिस भी घर में सुबह और शाम को धूप का धुंआ किया जाता है, वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती है | धूप के अलावा कपूर को जलाना भी उत्तम माना जाता है |

दांया पैर


वास्तु में दांये पैर को शुभ माना गया है | किसी भी शुभ काम के लिए घर से बाहर जाते समय सबसे पहले अपने दांये पैर को ही बाहर रखे | इससे कार्य सफल होते है, इसके साथ ही आप अपने ऑफिस या कार्यस्थल में प्रवेश करते समय अपना दांया पैर ही अंदर रखे | इससे आप पर सदैव भगवान की कृपा बनी रहती है |

पंछियों के लिए दाना और पानी


आप घर में सुख शांति और समृद्धि के लिए अपने घर की छत या जहाँ जगह हो पक्षियों के लिए पानी जरूर रखे | हो सके तो उनके लिए दाना भी रखे, इससे आपके घर में सदैव सुख समृद्धि का वास रहेगा |



मनी प्लांट


घर में धन की कमी को दूर करने के लिए मनी प्लांट के बारे में तो सभी जानते है | वास्तु में भी मनी प्लांट को घर में रखे के बारे में बताया गया है | इसे घर में लगाने से कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है | ध्यान रहे इसे कभी घर के बाहर ना लगाए | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर