Category Archives:  Spiritual

आखिर कैसे होते है मार्च में जन्मे लोग, जानिए इनके बारे में कुछ ख़ास बाते...

Mar 02 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिष में बताया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति के जन्म का समय, दिन और तारिख पहले से ही तय होती है | मनुष्य के जन्मे के दिन और तारीख का भी अपना महत्व होता है | ज्योतिष में बताया गया है कि मनुष्य के जन्म के महीने के आधार पर मनुष्य के बारे में कई बाते आसानी से बताई जा सकती है | मनुष्य के जन्म का महीना उसके बारे में कई बाते बताता है जैसे व्यक्ति का व्यवहार, आचरण, गुण-अवगुण उसके शौक आदि | आज हम आपको ऐसी ही जानकारी मार्च में पैदा होने वाले लोगो के बारे में देने जा रहे है, तो आइये जानते है मार्च में पैदा होने वाले लोग कैसे होते है |


मार्च में जन्मे लोग अशांत प्रवृति के होते है, इनके मन में हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर उथल पुथल चलती रहती है | हालाँकि अक्सर कई बार लोगो के सामने ये शांत रहने की खूब कोशिश करते है |

मार्च में जन्म लेने वाले लोग मनमौजी और बिंदास किस्म के भी होते है | इन्हे अपने आप से खुश रहना बखूबी आता है, इसीलिए ये लोगो की ज्यादा परवाह भी नहीं करते है |



मार्च में जन्मे कई लोग मधुर स्वभाव के भी होते है, इनका स्वभाव शांत होता है लेकिन इनका गुस्सा बहुत ही खतरनाक होता है, गुस्से में अक्सर ये कुछ ऐसा कर जाते है | जिसकी वजह से बाद में इन्हे पछताना पड़ता है |


ये लोग अपने सच्चे स्वभाव और अपने सिद्धांतो के लिए भी जाने जाते है | ये इसके लिए किसी से टकराने से भी गुरेज नहीं रखते है |

मार्च में पैदा होने वाले लोग आकर्षक भी होते है | इनका स्वभाव रोमांटिक और फ्लर्टी किस्म का भी होता है, लेकिन एक बार जब ये किसी के साथ रिलेशनशिप में आ जाते है तो हमेशा उसके साथ लॉयल रहते है |

इन लोगो को यदि महत्वकांक्षी भी कहा जाये तो गलत नहीं है, क्योंकि इनके कई कामो में इनकी महत्वकांक्षा झलकने लगती है, इसके साथ ही इन्हे अपने हर काम में परफेक्शन चाहिए होता है जो कई बार इनके साथ काम करने वालो के लिए मुसीबत बन जाता है |


अपने मनमौजी स्वभाव के चलते एक ही नौकरी में ज्यादा दिनों तक ये टिक नहीं पाते है | वैसे मार्च में जन्मे अधिकतर लोग लेखन क्षेत्र से जुड़े होते है |

इनकी एक अन्य ख़ास बात यह है कि ये किसी पर भी आसानी भरोसा नहीं कर पाते है | जिस वजह से इनके दोस्त भी कम होते है | ये दोस्तों की संख्या से ज्यादा दोस्ती के भरोसे को तरजीह देते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर