Category Archives:  Spiritual

वास्तुशास्त्र: दुर्भाग्य का कारण बनती है ये चीजे, घर से चली जाती है माँ लक्ष्मी

Mar 03 2020

Posted By:  Sunny

प्रत्येक मनुष्य अपने जीवन में सफलता पाने के लिए कई तरह के प्रयास करता है, कड़ी मेहनत करता है | इसके साथ ही कुछ लोग ऐसे भी होते है जो सफलता पाने के लिए तरह तरह के उपाय भी करते है | लेकिन इतना सबकुछ करने के बाद भी व्यक्ति को किस्मत का साथ नहीं मिल पाता है, उन्हें सिर्फ निराशा ही हाथ लगती है | यदि आपके साथ भी ऐसी स्थिति बनी हुयी तो वास्तुशास्त्र में इसके कारणों के बारे में बताया गया है | 


वास्तुशास्त्र के अनुसार व्यक्ति की ऐसी स्थिति के पीछे उसके घर में मौजूद वास्तुदोष होता है | आपकी ऐसी स्थिति के पीछे भी आपके घर में मौजूद वास्तुदोष हो सकता है | इसकी वजह से जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती है, आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे है आपके तरक्की में बाधा बन रही है |



इन वजहों से रूकती है तरक्की

1. इस बात का खास ध्यान रखे कि आपके घर की उत्तरी पश्चिमी दिशा में अँधेरा ना हो, क्योंकि घर इस दिशा में अँधेरा धन की हानि लाता है और साथ ही तरक्की में आ रही बाधा का कारण बनता है |


2. वास्तुशास्त्र के अनुसार दान करने के लिए खरीदी गयी चीजों को अधिक दिनों तक अपने घर में नहीं रखना चाहिए | उन्हें जल्दी से जल्दी दान कर देना चाहिए, अन्यथा ये चीजे अशुभ फल प्रदान करने लगती है |

3. वास्तुशास्त्र में ऐसे कई पौधों के बारे में बताया गया है, जो घर में नकारात्मकता लाते है | इनमे कंटीले पौधे भी शामिल है, इसीलिए घर में कभी भी ऐसे पौधे ना लगाए |


4. अपने घर में कभी भी पूजास्थल में देवी देवताओ की खंडित मूर्ति स्थापित ना करे | ये शुभ नहीं होती है, ऐसी मूर्ति विपरीत फल प्रदान करने लगती है |

5. घर के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में भारी मूर्ति ना रखे | इस हिस्से में मूर्ति रखना घर में नकारात्मकता लाता है |

6. वास्तुशास्त्र के अनुसार अपने पलंग या बिस्तर के नीचे जूते चप्पल ना रखे | ऐसा करना बिमारियों को मानसिक परेशानियों को उत्पन्न करता है |

7. घर में खराब पड़े सामान को जल्द से जल्द घर से दूर कर दे या हो सके तो उन्हें ठीक करा ले, घर में खराब पड़ी वस्तुएं नकारात्मकता लाती है |

8. घर में खराब पड़ी घड़ी या टूटी हुयी घडी ना रखे, ये समय के बुरे पड़ाव को दर्शाती है साथ ही नकारात्मकता लाती है | इन्हे तुरंत घर से बाहर कर दे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर