Category Archives:  Spiritual

राशिफल 4 मार्च 2020: आज कर्क राशि वालो के लिए ख़ास रहेगा दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Mar 03 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप व्यवसाय के काम के चलते लम्बी यात्रा पर जा सकते है | ऑफिस में जिम्मेदारी का काम मिलने वाला है | संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार मिलने वाला है | आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके किसी काम में आप अपने मित्रो की मदद लेने वाले है | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रसन्न दिखाई देंगे | आपको अचानक धनलाभ होने के आसार बन रहे है | लवमेट कहीं घूमने जा सकते है | माता के स्वास्थ्य में सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज दिन उतार चढाव भरा रहेगा | कुछ लोग समाज में आपके खिलाफ नकारात्मक बाते फैला सकते है | परिवार के किसी धार्मिक काम में भाग ले सकते है | इस राशि के महिलाये बाहर जाते समय अपने पर्स का ख़ास ख्याल रखे | किसी काम में जीवनसाथी का साथ मिलने वाला है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप परिवार के साथ दिन बीता सकते है | कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है | ऑफिस में मीटिंग के दौरान सभी सहकर्मी आपसे सहमत होंगे | आप कुछ खास लोगो पर प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे | जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने की सम्भावना है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आप अपने व्यापार को लेकर कुछ नए प्लान बना सकते है, जो सही साबित होंगे | किसी काम में मित्र की मदद ले सकते है | घर में लम्बे समय से चल रही समस्या दूर होने वाली है | इस राशि की महिलाये शॉपिंग करने जा सकती है | पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज व्यापार में आपको अच्छा लाभ होने वाला है | ऑफिस के काम में सहकर्मी की मदद से आप काम जल्दी निपटा पाएंगे | आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होने वाली है, जो भविष्य में आपके बहुत काम आने वाला है | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में सामंझस्य बढ़ेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज ऑफिस में आपको अधिक समय देना पड़ सकता है, काम पूरा हो जायेगा | आज आप किसी भी तरह के विवाद से दूर रहे तो बेहतर है | आय के स्त्रोत में वृद्धि होने वाली है, आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते है | इस राशि के बुजुर्ग अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी | ऑफिस के माहौल में बदलाव महसूस होगा | आज के दिन यात्रा के दौरान अपने सामान का ख़ास ख्याल रखे | इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा | आप सुख सुविधा की नयी चीजे खरीद सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका ध्यान धार्मिक कामो में अधिक रहेगा | घर में मेहमान के आने से, घर में रौनक रहेगी | आप बच्चो के लिए खरीददारी कर सकते है | आज लोग आपकी बाते ध्यान से सुनेंगे | आज आपको उधार लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए, कोई नुकसान करा सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आज व्यवसाय में कोई बड़ी डील हासिल होने वाली है | इस राशि के कलाकारों को आज अच्छा प्लेटफॉर्म मिलने वाला है | आज आपकी कोई भी मेहनत जाया नहीं जाएगी | आज जीवनसाथी रिश्ते में चल रहे मनमुटाव को सुधारने की कोशिश करेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप किसी नए कार्य को सीखने में रूचि ले सकते है | आज का दिन व्यवसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है | आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए | किसी पुराने दोस्त से मुलाकात करके आप अच्छा महसूस करेंगे | परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन नौकरीपेशा जातको के लिए शुभ है, आपको तरक्की मिलने वाली है | अपनी दिनचर्या में आज आपको कुछ बदलाव करना पड़ सकता है | जंक फ़ूड का सेवन तबियत बिगाड़ सकता है, सावधान रहे | शाम को जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जा सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर