Category Archives:  Spiritual

होलिका की राख के चमत्कारी टोटके, खुल जायेगा किस्मत का ताला...

Mar 03 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में कई तरह के नियम और मान्यताये है | इन नियम और मान्यताओं के साथ साथ हिन्दू धर्म में कई तरह के पर्व - त्यौहार है, हिन्दू धर्म में किसी भी अन्य धर्म के मुकाबले सबसे ज्यादा त्यौहार और विभिन्न प्रकार के पर्व आते है | इनमे कुछ त्यौहार मुख्य होते है, जिनको लेकर पुरे देश में हर्षोउल्लास रहता है | खैर अब जल्द ही ऐसा त्यौहार आने वाला है, जिसका नाम होली है |


होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है | होलिका दहन से जुडी कथा से सभी वाकिफ है लेकिन एक बार फिर हम इसके बारे मे संक्षिप्त में बता देते है |




प्राचीन समय में हिरण्यकश्यप नाम का एक असुर राजा हुआ करता था | उसने ब्रह्मा जी वरदान प्राप्त कर लिया और स्वयं को भगवान मानने लगा और लोगो को भी उसकी पूजा करने के लिए बाध्य करने लगा | लेकिन स्वयं उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम् भक्त था | इस बात से क्रोधित हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को खूब प्रताड़ित किया और उसे मारने के लिए कई तरीके अपनाये | लेकिन वह हर बार असफल रहा, अंत में थककर उसने अपनी बहन होलिका जिसे आग में न जलने का वरदान था से मदद मांगी | लेकिन जब होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठी तो वह स्वयं जलकर भस्म हो गयी और प्रह्लाद को कुछ नहीं हुआ | बस तभी से होलिका दहन की प्रथा चली आ रही है |


होलिका दहन पर करे ये उपाय

होलिका दहन के दूसरे दिन दहन की राख ले आये और इसे किसी बर्तन में डाल दे | अब इसमें थोड़ी राई और नमक भी डाल दे, अब इस बर्तन को घर में किसी सुरक्षित स्थान पर रख दे, इससे आपको नजर और दोष से मुक्ति मिलेगी |

होलिका दहन की रात्रि को हनुमान चालीसा का पाठ शुभ माना जाता है | ज्योतिष के अनुसार दहन के बाद 40 दिनों तक हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी हमारे जीवन में रही सभी परेशानियों को समाप्त कर देते है |

यदि आपकी कुंडली में किसी तरह का दोष है तो आप शिवलिंग पर होलिका की राख चढ़ाये | ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से कुंडली के नौ ग्रहो के दोष समाप्त हो जाते है | इसके लिए आप साफ़ जल में ये राख मिलकर चढ़ाये |

यदि आप जीवन में परेशानियों से मुक्ति पाना चाहते है तो होली के दिन से प्रतिदिन हनुमान जी को पांच लाल फूल चढ़ाये |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर