Category Archives:  Spiritual

राशिफल 5 मार्च 2020: आज कर्क राशि वाले रखे वाणी पर काबू, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Mar 04 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज किसी ख़ास काम को पूरा करने में सफल होंगे | ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे | कहीं निवेश करना चाहते है तो इस विषय से जुड़े अनुभवी की मदद जरूर ले | इस राशि के छात्र ग्रुप स्टडी करते है, समस्याएं आसानी से सुलझा पाएंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप कुछ सामाजिक कार्यो में अपना योगदान दे सकते है | ऑफिस में अन्य दिनों के मुकाबले व्यस्त रहेंगे | इस राशि के छात्रों की विदेश में शिक्षा ग्रहण करने की इच्छा पूरी होने वाली है | अपनी आर्थिक स्थिति पर आप गंभीरता से विचार करने वाले है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज का दिन सामान्य रहेगा | आपको किसी जरुरी काम के चलते भागदौड़ करनी पड़ सकती है | दोस्तों के साथ बनाया कोई प्लान आपको टालना पड़ सकता है | किसी करीबी की बातें आपको चुभ सकती है, बातें दिल पर ना ले | जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बैठा सकेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | स्वास्थ्य में सुधार होने वाला है | किसी रुके हुए काम में सहयोगी की मदद मिलने वाली है | आज ऑफिस में आपको अपनी वाणी पर कण्ट्रोल रखना चाहिए | कुछ मामलो में आप किस्मत के साथ की कमी महसूस करेंगे | जीवनसाथी आपकी आर्थिक मदद करने वाला है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आप अपने निजी कार्यो को लेकर व्यस्त रह सकते है | आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होने वाली है, ये मुलाकात फायदेमंद साबित होने वाली है | करियर के जुड़े नए अवसर आज प्राप्त होने वाले है | आपको अपने फिजूल खर्चो पर लगाम लगाने की जरूरत है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप आध्यत्म की ओर झुकाव महसूस करेंगे | किसी मित्र से आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में पता चल सकता है | इस राशि के छात्रों के लिए सफलताभरा रहेगा | ऑफिस में जूनियर आपसे मदद मांग सकते है | जीवनसाथी से किसी बात पर बहस होने की सम्भावना है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपको किसी भी काम में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिये | ऑफिस के काम की वजह से कोई दूसरा काम भूल सकते है | व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा, अतिरिक्त लाभ की स्थिति नहीं है | आज भरोसेमंद व्यक्ति के साथ ही उधार लेनदेन करे | माता पिता के साथ धार्मिक स्थल के दर्शन कर सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
परिवार के साथ समय बिताना चाहते है तो आज का दिन शुभ है | बिज़नेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है | किसी दोस्त की आर्थिक मदद कर सकते है | इस राशि की महिलाये आज शॉपिंग के लिए जा सकती है | बदलते मौसम का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | आपका सकारात्मक व्यवहार लोगो को पसंद आएगा | ऑफिस में कई दिनों से पेंडिंग काम पूरा करने से राहत महसूस करेंगे | आप नया काम शुरू करने पर विचार कर सकते है | जीवनसाथी आपको कोई खुशखबरी दे सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते है, आपको इसका सकारात्मक लाभ मिलेगा | नौकरीपेशा जातको को तरक्की मिलने वाली है, इससे घर में भी रौनक रहेगी | जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते है | किसी दोस्त से बिगड़े रिश्ते सुधरने वाले है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके लिए दिन शुभ है | आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, कुछ चीजों की खरीददारी कर सकते है | कुछ जातको के लिए आज का दिन करियर में मील का पत्थर साबित होने वाला है | कामकाजी महिलाओं के लिए दिन पक्ष में रहेगा | परिवार में सुख शांति रहेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज कोई मित्र लम्बे समय बाद मुलाकात करने वाला है | मित्र आपको व्यापार में साझेदारी का सुझाव दे सकता है | आज आपको उधार लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए | वाहन चलते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है | आपको अपने रिश्तो की गंभीरता को समझने की जरूरत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर