Category Archives:  Spiritual

कुलदेवता की पूजा में भूलकर भी ना करे ये गलतियां, इन नियमो का पालन करने से मिलेगी बरकत

Mar 04 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में पूजा पाठ और देवी देवताओ का बहुत महत्व है | हिन्दू धर्म से संबंध रखने वाले प्रत्येक परिवार का एक कूलदेवता जरूर होता है, जिनकी हर शुभ काम में पूजा की जाती है | किसी भी पूजा पाठ में कूलदेवता की पूजा जरूर की जाती है | ऐसा माना जाता है कि शुभ काम में यदि कूलदेवता को याद ना किया जाये तो वह काम कभी सफल नहीं हो पाता है | ऐसे में कूल देवता की पूजा पाठ में कुछ चीजों व् नियमो का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, आज हम आपको उन्ही चीजों से अवगत करने जा रहे है |




इस तरह करे पूजा
  • यदि आपने घर में कूलदेवता की मूर्ति रखी हुयी है तो उस मूर्ति को पहले अच्छे से साफ़ कर ले, उसके बाद ही उसकी पूजा करे |
  • कुलदेवता की पूजा करने से पहले हाथ में जल लेकर पूजा करने का संकल्प ले और फिर इस जल को धरती पर छोड़ दे |
  • कुलदेवता की पूजा करते समय उन्हें पान, सुपारी, लौंग, इलाइची और गुलकंद भी अर्पित करे | इन चीजों को अप्रीत करने से कुलदेवता जल्दी प्रसन्न होते है |
  • कुलदेवता की पूजा सुबह और शाम दोनों समय की जानी चाहिए |
  • कुलदेवता की पूजा या किसी भी देवी देवता की पूजा में मन का शांत रहना बहुत जरुरी है, शांत मन से की गयी पूजा ही फल प्रदान करती है |
  • पूजा के बाद कुलदेवता को भोग जरूर लगाए और फिर भोग को प्रसाद के रूप में बाँट दे |
पूजा में भूल कर भी ना करे ये गलतियां
  • कुलदेवता को हमेशा स्वच्छ व ताजे फूल ही चढ़ाये, कभी भूलकर भी पुराने फूल ना चढ़ाये |
  • कुलदेवता को हमेशा साबुत अक्षत ही चढ़ाये, क्योकि टूटे अक्षत चढाने से पूजा का फल नहीं मिलता है |
  • जब भी देवी देवताओ की पूजा करे तो पूजा में एक लोटे में ताजा जल भरकर रखे, बिना जल के कोई पूजा सफल नहीं होती |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर