Category Archives:  Spiritual

राशिफल 6 मार्च 2020: तुला राशि वालो पर आने वाली है बड़ी जिम्मेदारी, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Mar 05 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप ताजगी से भरे रहेंगे | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | व्यापारियों के लिए आज स्थिति सामान्य रहेगी | आज आपको किसी को भी उधार धन देने से बचना चाहिए | परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है | स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप दोस्तों के साथ समय बीता सकते है | नौकरीपेशा जातको को कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | किसी सामाजिक कार्य में योगदान देने से समाज में आपकी पहचान बनेगी | घर में छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते है, मेहमानो का आना जाना लगा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज दिन शुभ है | आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिस वजह से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | इस राशि के छात्रों के लिए दिन सफलता भरा रहेगा | कोई बड़ी उलझन सुलझने वाली है | जीवनशैली में बदलाव कर सकते है | लवमेट से उपहार मिलने की सम्भावना है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से काम आसानी से पूरा कर लेंगे | बच्चो के साथ पार्क में घूमने जा सकते है | आपको पैसे के मामले में संभलकर रहना चाहिए | सेहत के मामले में आप कमजोरी महसूस कर सकते है | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आप कुछ नया सीखने वाले है | सेल्स से जुड़े लोगो को आज अच्छा लाभ होने वाला है | किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव ले सकते है | आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी | जीवनसाथी से मन की बात शेयर करने से आप अच्छा महसूस करेंगे | परिवार के सत्रह रिश्ते मजबूत होंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | अपनी ऊर्जा धार्मिक कामो में लगा सकते है | किसी नए कार्य को सीख सकते है | व्यापार के सिलसिले में की गयी यात्रा लाभकारी साबित होगी | जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद उत्पन्न हो सकते है, आपको शांत दिमाग से काम लेना चाहिए |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप पर परिवार की कोई जिम्मेदारी आने वाली है, जिसे आप आसानी से निभा पाएंगे | ऑफिस में माहौल अच्छा रहेगा | कुछ सवालो को लेकर मन में उलझन महसूस करेंगे | कारोबारियों को आज बड़ा फायदा होने वाला है | जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छे पल बिताएंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप किसी सामाजिक काम मे योगदान से सकते है | किसी निजी काम में भाई की मदद मिलने वाली है | जीवनसाथी के साथ रिश्तो को लेकर आप भावुक हो सकते है, भावनाओ पर काबू रखे | छात्रों के लिए दिन शुभ | परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन की रूपरेखा बना सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपके लिए दिन शुभ है | आपको अचानक धनलाभ होने के संकेत मिल रहे है | कोई दोस्त से लम्बे समय बाद मुलाकात होने वाली है | दोस्त से कोई काम की सलाह मिलेगी | महिलाओं के लिए दिन मनोरंजन से भरा रहेगा, किटी पार्टी कर सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातक काम अधिक रहने की वजह से तनाव ले सकते है | परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले घर के बड़ो की राय जरूर ले | आज कोई करीबी आपको किसी बात पर धोखा दे सकता है | आपको स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखना चाहिए |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके कुछ अटके हुए काम पुरे होने वाले है | परिवार का साथ बना रहेगा | आज के दिन नए लोगो से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभकारी साबित होने वाली है | आर्थिक स्थिति में जल्द ही सुधार आएगा | जीवनसाथी से कुछ उपहार मिलने वाला है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापार से जुड़े जातक कोई बड़ी डील कर सकते है | आपके व्यवहार की कुछ लोग तारीफ कर सकते है | आपको फिजूलखर्ची को रोकना चाहिए | शाम को परिवार के साथ बाहर डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है | लवमैट्स के साथ घूमने जायेंगे |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर