Category Archives:  Spiritual

आपकी किस्मत बदल देगा मोरपंख, बस घर की इस दिशा में कर दे स्थापित...

Mar 05 2020

Posted By:  Sunny

भगवान श्रीकृष्ण की जब भी बात आती है तो मन में उनका सूंदर चेहरा, उनकी बासुरी और मोरपंख लगाए एक सूंदर छवि उभरने लगती है | मोरपंख श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय था, इसीलिए वे हमेशा वे उसे अपने सिर पर लगाए रखते थे | जानकारी के लिए बता दे मोरपंख घर में लगाने से कीट पतंगे और छिपकलियां भी दूर रहती है | वैसे ज्योतिष में मोरपंख के और भी कई उपाय बताये गए जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है |

सुख समृद्धि


अपने घर में सुख समृद्धि लाने के लिए आप अपने घर के दक्षिण- पूर्वी कोने में में मोरपंख रख दे | इससे घर में सुख शांति बनी रहती है और धन सम्पदा में भी कोई कमी नहीं होती है |



धनलाभ


यदि आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिल पा रहा है और ना ही आपके हाथ में पैसा टिकता है, तो आप इसके लिए पूजा घर में मोरपंख भी रख दे | इससे आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा बनेगी और घर में पैसा आएगा | साथ ही इस उपाय से आपके परिवार के सदस्यों के साथ भी अच्छे संबंध बनेंगे |

वास्तु दोष


यदि आपके घर में या जीवन में लम्बे समय से कोई ना कोई समस्या आती रहती है और ना ही आप इनकी वजह जान पा रहे है तो हो सकता आप वास्तु दोष के शिकार हो | इससे निजात पाने के लिए आप अपने घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करे और साथ ही 2 मोरपंख भी स्थापित करे | 

राहु दोष


कुंडली में राहु की स्थिति सही नहीं होने पर स्वास्थ्य, रिश्तो और आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ता है | ऐसे में इस स्थिति से निपटने के लिए आप एक ताबीज में मोरपंख बांधकर अपने दाहिने हाथ में पहन ले | इससे आपको राहु के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिल जाएगी |



तनाव


यदि आपके परिवार में सदैव की स्थिति बनी रहती है या वैवाहिक जीवन में भी तनाव बना हुआ है तो आप अपने बैडरूम की पूर्व दिशा या दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख स्थापित करे | इससे आपको रिश्तो में चल रहे तनाव को दूर करने में मदद मिलेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर