Category Archives:  Spiritual

मार्च में इन 5 राशियों के करियर को मिलेगी उड़ान, होगा प्रमोशन और इन्क्रीमेंट

Mar 06 2020

Posted By:  Sunny

हर दिन राशि व ग्रहो में परिवर्तन होते रहते है, जिनका असर लोगो के जीवन पर पड़ता है | राशि व ग्रहो में होने वाले ये परिवर्तन ही मनुष्य के जीवन में आने वाले उतार चढाव का कारण होते है | ज्योतिषीय गणना के अनुसार मार्च महीने में कुछ राशियाँ है, जिन्हे करियर के मामले में तरक्की मिलने जा रही है, इन्हे करियर में प्रमोशन जैसे अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे है | आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे मे बताने जा रहे है |

मेष


इस राशि के जातको का करियर मार्च माह में उचाईयों की तरफ जाने वाला है | नौकरी - पेशे में तरक्की के साथ साथ समाज में भी मान सम्मान बढ़ेगा | इस माह में आप कामकाज के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते है, ये यात्रा करियर को उड़ान देगी | जल्द ही आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होने वाली है | आपको जल्द ही नया प्रोजेक्ट भी मिलने वाला है |



कर्क


इस महीने में आपको तरक्की मिलने वाली है | व्यापार से जुड़े जातक बड़ी डील करने वाले है, जिससे व्यापार का स्तर भी बढ़ेगा | MNC में नौकरी करने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है | किसी प्रोजेक्ट से जुडी जरुरी मीटिंग रुकी हुयी है, तो इस महीने में वो पूरी होने वाली है | आप सकारात्मकता से भरे रहेंगे |

कन्या


ये माह आपके लिए बढ़िया रहने वाला है | नौकरीपेशा जातको को तरक्की मिलने के पुरे आसार है | ऑर्गनाइजेशन में आपका आंतरिक स्थानांतरण हो सकता है, आपको नया प्रोजेक्ट भी थमाया जा सकता है | पिछले महीनो में आपने इंटरव्यू दिया था, वह इस माह में क्लियर होने वाला है |

मीन


बीते समय में आपने किसी काम को लेकर मेहनत की थी, उसका फल आपको कार्यक्षेत्र में मिलने वाला है | अंतर्राष्ट्रीय कंपनी में काम कर रहे जातको को जल्द ही विदेश जाने का मौका मिलने वाला है | आपने संगठन का मैनेजमेंट आपके प्रमोशन पर विचार करने वाला है | हालाँकि आपको जलन रखने वाले लोगो से सावधान रहना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर