Category Archives:  Spiritual

मनी प्लांट से भी असरदार है ये पौधा, चुंबक की तरह धन खींचता है, जानिये

Mar 06 2020

Posted By:  Sunny

अमीर होने और अपार धन दौलत पाने की चाहत प्रत्येक व्यक्ति की होती है | इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते है और भगवान को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते है, पूजा पाठ करते है | लेकिन फिर भी कई बार व्यक्ति को उसकी मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिल पाता है और व्यक्ति निराश होने लगता है | ऐसे में अगर आप भी ऐसी ही समस्या से गुजर रहे है तो करसुला का पौधा आपके बहुत काम आने वाला है | ऐसा बताया जाता है की क्रासुला का पौधा धन खींचने में कारगर होता है | आज हम आपको इस पौधे के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहे है |




फेंगशुई में इस पौधे का बहुत महत्व है, इसे मनी ट्री भी कहा जाता है | ऐसा कहते है कि ये पौधा चुंबक की तरह पैसा अपनी तरफ खींचता है |

यह पौधा छोटा गहरे हरे रंग का मखमली होता है | इसकी पत्तियां चौड़ी और फैलावदार होती है |

इस पौधे को लगाना बहुत आसान है, इसे खरीदकर जमीन में या गमले में आसानी से लगाया जा सकता है | इसे धुप या छाँव कहीं भी लगाया जा सकता है |

इस पौधे के बारे में माना जाता है कि यह सकारात्मक ऊर्जा और धन को अपनी तरफ खींचता है | इसे घर के मुख्य द्वार के दांयी तरफ लगाने से धन की कमी दूर होने लगती है |

सबसे जरुरी बात इस पौधे को लगाने के बाद इसके रखरखाव की भी आवश्यकता नहीं होती है |

इस पौधे को पानी देने की भी आवश्यकता नहीं होती है | इसे 2-3 दिनों में आप पानी दे सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर