Category Archives:  Spiritual

राशिफल 7 मार्च 2020: आज धनु राशि के जातको के भारी है ग्रह, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Mar 06 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | ऑफिस में आपको नए प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिल सकता है | आप दुसरो के सामने अपनी बात कहने में सक्षम होंगे | आज कोई दोस्त आपसे किसी मामले में राय ले सकता है | आपको अपने फालतू खर्चो पर ध्यान देने की आवश्यकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप अपने काम में अधिक व्यस्त रहने वाले है | इस राशि जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा लेना चाहते है, उनके लिए दिन पक्ष में है | करियर से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते है | पुराने दोस्त से मुलाकात होने वाली है | कार्यो में जीवनसाथी का सहयोग पाकर उत्साहित महसूस करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज के दिन आप धन से जुड़े किसी भी बड़े फैसले को ना ले | कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले घर के बड़ो की राय जरूर ले | आज आप अपनी किसी पुरानी गलती को सुधारने की कोशिश कर सकते है | परिवार में सुख शांति रहेगी | जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज महिलाये अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे | आज ऑफिस में आप किसी विवाद में पड़ सकते है, ऐसी किसी भी स्थिति से बचने का प्रयास करे | बच्चे किसी चीज को लेकर आपसे जिद कर सकते है | किसी चीज से परेशान होने के बजाय उसे धैर्य से सुलझाने और समझने की कोशिश करे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज किस्मत आपके साथ रहेगी | आपके कई काम आज पुरे होने वाले है | ऑफिस में सहकर्मी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | इस राशि के छात्र पढाई में ध्यान लगाएंगे | आप माता पिता के साथ किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते है | रुका हुआ धन मिलने से प्रसंन्नता महसूस करेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके सोचे हुए काम मित्र की मदद से समय पर पुरे हो जायेंगे | घर से दूर रह रहे छात्रों से माता पिता मिलने आ सकते है | कारोबारियों को आज कोई अच्छी खबर मिलने वाली है | लवमैट्स के लिए दिन अच्छा गुजरेगा | आज आप तली भुनी वस्तुओं के सेवन से बचे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में आलस्य के कारण आपका कोई काम अधूरा रह जायेगा | घर में मेहमानो के आने से रौनक रहेगी | किसी सरकारी काम में पिताजी की मदद मिलने वाली है | जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर करने के लिए दिन शुभ है, बैडरूम में लव बर्ड्स का स्टेचू लगाए, रिश्तो में मिठास आएगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज भाई बहन आपके किसी काम में मदद करने वाले है | ऑफिस में मीटिंग के दौरान सभी आपसे सहमत दिखाई देंगे | इस राशि के अविवाहित जातको को विवाह के प्रस्ताव मिलने वाले है | आपके व्यक्तित्व से लोग आकर्षित होंगे | आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मौज मस्ती में गुजरेगा, दोस्तों के साथ समय बीता सकते है | कारोबारियों के लिए आज का दिन निराशाजनक रह सकता है | परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते है, आपको धैर्य से काम लेना चाहिए | मित्र आपसे उधार धन मांग सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपके लिए दिन ठीक रहेगा | समाज में आपके कार्यो की वजह से आपकी इज्जत बढ़ेगी | ऑफिस में आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है | शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है | आपको जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके लिए दिन बेहतर रहेगा | व्यवसाय में साझेदार के साथ मिलकर आप नयी योजना बना सकते है | आज कोई मित्र आपकी कोई बड़ी मदद करने वाला है | आज करियर को सँवारने के लिए आपको अच्छे मौके मिलने वाले है | वाहन चलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
लम्बे समय से कोर्ट कचहरी में चल रहा कोई मामला आज सुलझने वाला है | आर्थिक स्थिति के मामले में आप कमजोर महसूस कर सकते है | पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते तनाव ले सकते है | जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते है, आपके रिश्ते में नयापन आएगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर