Category Archives:  Spiritual

भाग्य ही नहीं दिल का हाल भी बताता है तिल, इस अंग पर बना तिल होता है कामुकता की निशानी

Mar 07 2020

Posted By:  Sunny

शरीर पर तिल होना एक सामान्य बात है, शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसके शरीर पर तिल का निशान नहीं होगा | वैसे तो शरीर पर तिल कोई विशेष बात नहीं है लेकिन हस्तशास्त्र में तिल का बहुत महत्व है | हस्तशास्त्र में तिल से जुडी कई बाते बताई गयी है, इसकी माने तो तिल दिल का हाल भी बताते है | इससे यह पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति कितना रोमांटिक है और उनका यौन व्यवहार कैसा है | आइये देखते है आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है |

माथे पर तिल




माथे पर मध्य में तिल का होना निःस्वार्थ प्रेम भाव को दर्शाता है, ऐसे व्यक्ति अपने जीवनसाथी को बेहद ही प्रेम करते है | इसके अलावा माथे पर आर्थिक स्थिति और स्वभाव को भी दर्शाता है | माथे के दांये तरफ तिल धन की बचत को दर्शाता है, जबकि बांयी ओर बना तिल फिजूलखर्ची को दर्शाता है |

आँख में तिल


ऐसा बहुत कम देखने में आता है लेकिन यदि आपकी दांयी आंख में तिल है तो जल्द ही आपको सच्चा जीवनसाथी मिलता है | बता दे बांयी आँख में बना तिल रिश्ते में झगड़ो को दर्शाता है |

ऊपरी होंठ पर तिल


ऊपरी होंठ पर तिल का होना यौन व्यवहार को दर्शाता है | जिस महिला के ऊपरी होंठ पर तिल होता है वो बहुत रोमांटिक होती है और उसका दाम्पत्य जीवन बहुत ही शानदार होता है | लेकिन यदि तिल ठोड़ी पर हो तो महिला को प्रेम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है |

छाती पर तिल


छाती पर दांयी ओर तिल शुभ माना जाता है | इसके अलावा महिला के दिल और गर्दन के बीच बना तिल महिला के रोमांटिक स्वभाव को दर्शाता है | ऐसी महिलाये दीर्घायु होती है और वैवाहिक जीवन भी खुशहाल होता है |



जांघ पर तिल


किसी भी महिला या पुरुष के जांघ पर तिल होना उनके रोमांटिक स्वभाव की निशानी होती है | ऐसे व्यक्ति बहुत ही कामुक होते है और उनका यौन जीवन भी संतुष्टि भरा होता है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर