Category Archives:  Spiritual

इस होलिका दहन पर बन रहा है ध्वज योग, इन 5 राशियों की खुलने वाली है किस्मत...

Mar 07 2020

Posted By:  Sunny

देशभर में होली की तैयारियां जोरो पर है, इस बार 9 तारीख को होलिका दहन किया जायेगा और 10 तारीख को रंगो से होली खेली जाएगी | बता दे इस बार होलिका दहन बेहद ही ख़ास होने जा रहा है, क्योंकि इस बार होलिका दहन पर ध्वज योग बन रहा है | दरअसल बृहस्पति अपने स्वामित्व की राशि धनु में विराजमान है और इसी वजह से उस पर चन्द्रमा की दृष्टि बन रही है | इसके साथ ही इस बार होली का त्यौहार सोमवार को आ रहा है और सोमवार चन्द्रमा का दिन माना जाता है | बस इसी वजह से ये होलिका दहन बेहद खास  होने जा रहा है और इसी वजह से कुछ राशियाँ है, जिनकी किस्मत पलटने वाली है | आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे है |

वृषभ




चन्द्रमा इस राशि के चतुर्थ भाव में रहेगा, जिसके चलते इसके जातको को परिवार और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे | आपका कोई निर्णय सही साबित होने वाला है | इसके अलावा जो जातक अपने माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे, उनकी चिंता शीघ्र ही खत्म होने वाली है | इसके साथ ही धनलाभ के योग भी बन रहे है |

कन्या


चन्द्रमा इस राशि के 12 वे भाग में रहेगा | इसका आप पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा | इसके चलते अटके हुए काम पुरे होने वाले है और जीवन में सुख शांति का आगमन होने वाला है | विदेश में बसने की चाहत रखने वाले जातको की इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है |

तुला


इस राशि के 11वे भाग में चद्र्मा रहेगा, इसके चलते कई कार्यो में सफलता मिलने वाली है | सरकारी नौकरी के लिए पढाई कर रहे जातको को सफलता मिलने वाली है | आर्थिक परेशानी से जूझ रहे जातको को धनलाभ मिलने वाला है, जिससे आर्थिक स्थिति सम्भलने वाली है |

मकर


इस राशि के 8वे भाग में चन्द्रमा प्रवेश करने जा रहा है | जिसके चलते कुछ पुरानी बीमारी से निजात मिलने वाली है | सुख सुविधा के नए साधनो की खरीददारी करेंगे | परिवार के लोगो के साथ रिश्तो में सुधार आएगा | प्रत्येक काम में सफलता मिलेगी और आमदनी के नए स्त्रोत मिलने वाले है |



मीन


इस राशि के 5वे भाग में चन्द्रमा रहेगा, जिसके चलते इनकी स्थिति में सुधार होगा | नौकरीपेशा जातको को प्रमोशन मिलने के आसार बढ़ रहे है | नए व्यापार को आरम्भ करना चाहते है, उनके लिए समय एकदम उपयुक्त है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर