Category Archives:  Spiritual

राशिफल 8 मार्च 2020: आज वृषभ राशि वालो के सुधरेंगे बिगड़े रिश्ते, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Mar 07 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज दिन ठीक है | आप किसी काम को लेकर खूब मेहनत करने वाले है | किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने वाली है, आप प्रसन्नता महसूस करेंगे | अपनी उपलब्धियों को लेकर आप गर्व महसूस करेंगे | इस राशि के छात्रों के लिए नए विषय की पढाई करने के लिए दिन शुभ है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपको पुरानी जान पहचान का फायदा मिलने वाला है | धार्मिक कामो की ओर आपका ध्यान अधिक रहेगा | परिवार में बिगड़े रिश्ते सुधरने वाले है | ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी | विवाहित जातको को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आप एक नया दोस्त बनाने वाले है, जिसके साथ दोस्ती लम्बी चलेगी | इस राशि के छात्रों को पढाई में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है | किसी काम को शुरू करने से पहले जीवनसाथी की सलाह ले तो बेहतर है | किसी दोस्त से आपको आर्थिक मदद मिलने वाली है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप व्यस्त रहने वाले है | ऑफिस में उच्च अधिकारियो के सामने व्यवहार में सावधानी रखे | अचानक धनलाभ की स्थिति बन सकती है | परिवार का कोई पुराना विवाद फिर से उठ सकता है, दिमाग से काम ले | आपको शाम तक कोई खुशखबरी मिलने वाली है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आप किसी काम मे पिताजी से सलाह ले सकते है | घर में मेहमानो के आने की सम्भावना है | ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी | अपने आस पास के लोगो को आप अपनी बातो से प्रसन्न कर सकेंगे | व्यापारियों के लिए दिन शुभ है | जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे | करियर के मामले में आज का दिन प्रभावी रहेगा | कार्यक्षेत्र में नयी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे | आज कोई आर्थिक मामला सुलझने वाला है | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखे | ऑफिस में किसी से बहस हो सकती है, आपको धैर्य का परिचय देना चाहिए | इस राशि के संगीत से जुड़े जातको को अच्छा प्लेटफार्म मिलने वाला है | घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है | समाज में आपके योगदान को लेकर आपको सम्मानित किया जा सकता है | घर के किसी बड़े मुद्दे पर आज विचार विमर्श कर सकते है | लवमैट्स के लिए दिन शुभ है, घर पर विवाह की बात कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज ऊर्जावान महसूस करेंगे | अपनी ऊर्जा आप धार्मिक कामो में लगा सकते है | ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट में आपका अनुभव काम आने वाला है, सब आपकी तारीफ करेंगे | किसी दोस्त के घर जीवनसाथी के साथ पार्टी में शामिल हो सकते है | परिवार में सुख शांति रहेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
इस राशि के छात्रों के लिए दिन शुभ है, शिक्षकों से मदद मिलने वाली है | नए व्यापार में कोई दोस्त आपको साझेदारी करने का सुझाव दे सकता है | जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने का प्लान बन सकता है, आपके रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा | आज मंदिर में फल दान करे, व्यापार में वृद्धि होगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज का दिन शुभ है, भाग्य का साथ बना रहेगा | किसी आयोजन के चलते घर में आज उत्स्व का सा माहौल रहेगा | कहीं धन निवेश करना चाहते है तो दिन शुभ है | इस राशि के प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा | माता पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप बच्चो के साथ अच्छा समय बीता सकेंगे | राजनीति से जुड़े जातक आज कहीं समारोह में जा सकते है | आज आपको किसी काम में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है | नौकरी की तलाश कर रहे जातको को बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर