Category Archives:  Spiritual

राशिफल 9 मार्च 2020: आज है होलिका दहन, जानिए कैसा रहेगा आपकी राशियों का हाल...

Mar 08 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | ऑफिस में बॉस आपकी ऊर्जा से प्रसन्न होंगे | ऑफिस में सहकर्मी भी काम में आपकी मदद करेंगे | जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे | आप एक दूसरे को समझने का प्रयास करेंगे | व्यापारियों के लिए दिन शुभ है, लाभ होने के योग है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपको कोई बड़ी ख़ुशी मिलने वाली है, जिसके चलते परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा | आज किसी दोस्त से लम्बे समय बाद मुलाकात होने वाली है | किसी नए आईडिया के चलते आपकी प्रगति के रास्ते खुलने वाले है | लवमेट के लिए दिन शानदार रहेगा, घूमने जा सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज किसी जरुरी काम में आपको मित्र से मदद मिलने वाली है | नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा | माता पिता से आप भविष्य के बारे में विचार कर सकते है | आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है, आप खान पान को लेकर सतर्क रहे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज किसी बात को लेकर आप तनाव ले सकते है, आपको दोस्तों के साथ समय बिताना चाहिए, अच्छा महसूस करेंगे | ऑफिस में किसी काम में जल्दबाजी ना करे, ये काम बिगाड़ सकता है | विवाहित जातको को जीवन की कोई बड़ी ख़ुशी मिलने वाली है, इससे उत्स्व का सा माहौल रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज किसी जरुरी काम के चलते आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा, जिससे आपको लाभ होगा | परिवार का माहौल ठीक रहेगा | कोई मित्र उधार धन मांगने आ सकता है | आज जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है, धैर्य से काम ले |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज दिन शुभ है, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी | आपके सोचे हुए काम पुरे होने वाले है | छात्र पढ़ाइ मे मन लगाएँगे | जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने जाने का प्लान बन सकता है, आपके रिश्ते में मजबूती आएगी | कुछ नए लोगो से मुलाकात व्यापार में लाभ पहुंचाने वाली है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है | आज किसी मामले में आप भावुक हो सकते है, अपनी भावनाओं पर काबू रखे | ऑफिस में मीटिंग में आप अपनी बात रख पाएंगे, आपके विचारो से उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज कुछ अटके हुए कामो में आपको सफलता मिलने वाली है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार मिलने वाला है | आज जीवनसाथी के साथ कुछ बाते शेयर कर सकते है, आप हल्का महसूस करेंगे | किसी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बात कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बीतने वाले है, कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है | नौकरी की तलाश कर रहे जातको को बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है | कुछ प्रभावशाली लोगो से जुड़ना आपके व्यापार को गति प्रदान कर सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज किसी काम में अचानक रुकावट आ सकती है, ये ज्यादा देर नहीं रहेगी | ऑफिस में आपको विरोधियो से सावधान रहना चाहिए | किसी बड़े निर्णय को लेने जा रहे तो घर के बड़ो की राय जरूर ले | सामाजिक कार्यो में योगदान देना समाज में आपका मान सम्मान बढ़ाएगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप किसी काम में पिताजी की मदद ले सकते है | पूर्व में लिए गए कुछ निर्णय सही साबित होने वाले है | ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आने वाली है, जिसे आप आसानी से निभा पाएंगे | स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा | शाम को बच्चों के साथ पार्क में जा सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा | ऑफिस में काम कम रहने से आप राहत महसूस करेंगे, घर जल्दी जा सकते है | कारोबारियों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है | किसी को उधार धन देने से पहले उसकी विश्वसनीयता जान ले | जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर