Category Archives:  Spiritual

बड़ा ही दुर्लभ होता है एकाक्षी नारियल, पल में खाली तिजोरी भर देता है, जानिए इसके उपाय

Mar 08 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में पूजा पाठ में नारियल के उपयोग का विशेष महत्व है | सभी जानते है कि बिना नारियल के कोई भी पूजा संपन्न नहीं होती है | लेकिन पूजा पाठ में सबसे ज्यादा एकाक्षी नारियल का बहुत महत्व है | ऐसा बताया जाता है कि एकाक्षी नारियल साक्षात् माँ लक्ष्मी का रूप होता है, ऐसा भी कहा जाता है कि इस नारियल की पूजा करने से माँ लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है |


बता दे सामान्य नारियल में 3 छिद्र होते है, जिन्हे 2 आँख और एक मुख कहा जाता है | वहीँ एकाक्षी नारियल में 2 छिद्र होते है, जिन्हे एक मुख और एक आंख कहा जाता है | इस नारियल का धार्मिक पूजा पाठ के साथ तंत्र पूजा में भी विशेष महत्व है | ये धन खींचने की क्षमता रखता है, आज आपको इसके कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे है |


यदि आपके घर में कोई आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही है, तो आप रवि पुष्य नक्षत्र के दिन अपने घर में एकाक्षी नारियल को स्थापित करे | इसे विधि विधान से स्थापित करने और चवा, कुमकुम, चन्दन और केसर से इसकी पूजा करने से घर में आयी आर्थिक परेशानी समाप्त होने लगती है |



आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एक उपाय और कर सकते है, इसके लिए आप माँ दुर्गा के मंदिर में एकाक्षी नारियल अर्पित करे और हो सके तो चुनरी और माला भी अर्पित करे | इससे आपके जीवन की परेशानियां समाप्त होने लगेगी |


आप मंगलवार के दिन एकाक्षी नारियल का हनुमान जी से जुड़ा ये उपाय भी कर सकते है, इसके लिए आप एक एकाक्षी नारियल पर स्वास्तिक बना कर हनुमान जी को अर्पित करे, इससे आपके जीवन के कई कष्ट दूर होंगे |

बताया जाता है कि यदि दीवाली के दिन माँ लक्ष्मी की पूजा में एकाक्षी नारियल की कलश के साथ स्थापना करने से घर में सुख शांति और वैभव आता है और घर में माँ लक्ष्मी का वास होता है |

इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति शनि के बुरे प्रभाव से जूझ रहा है | साथ ही कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो 
नदी में एकाक्षी नारियल प्रवाहित करे | इससे शीघ्र ही शनिदोष से मुक्ति मिल जाएगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर