Category Archives:  Spiritual

राशिफल 10 मार्च 2020: आज है रंगो का त्यौहार, जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Mar 09 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप ताजगी से भरे रहेंगे | दोस्तों के साथ होली के चलते मौज मस्ती कर सकते है, कुछ नए दोस्त भी बना सकते है | माता पिता आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | लवमेट से आपको उपहार मिल सकता है | विवाहित जातको के जीवन में खुशियां बनी रहेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप किसी बात को लेकर प्रसन्न महसूस करेंगे | दोस्तों के साथ त्यौहार मनाने किसी खास स्थान पर जा सकते है | परिवार में त्यौहार के चलते मेहमान का आना जाना लगा रहेगा | नशीली चीजों से दूर रहे, आपके लिए अच्छा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा | ऑफिस के दोस्तों से मिलकर अचानक उन्हें सरप्राइज दे सकते है, उनके साथ होली खेलकर ख़ुशी महसूस करेंगे | पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी | उत्सव का माहौल रहने से आप दोस्तों के साथ वक़्त बिताएंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आप होली के रंग में रंगे रहेंगे | घर में किसी खास मेहमान से लम्बी बातचीत कर सकते है | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तो में मजबूती आएगी | आज पैसो को लेकर थोड़ी सावधानी बरते, ज्यादा खर्चा हो सकता है | आज के दिन आप गरीबो में दान करे, शुभ फल प्राप्त होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज किसी बात को लेकर आप चिंता कर सकते है, लेकिन बच्चो के साथ खेलकूद से आपकी चिंता दूर हो जाएगी | किसी दोस्त के घर उत्सव के चलते मिलने जा सकते है | किसी से चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी | परिवार के साथ होली का जमकर आनंद लेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आप तरोताजा रहेंगे | किसी शख्स से अपने लगाव को लेकर आप कुछ सोच विचार भी कर सकते है | दोस्तों के साथ घूमने फिरने में समय बिताएंगे | इस राशि के व्यापारियों को आज किसी प्रभावशाली शख्स से मुलाकात का भविष्य में फायदा मिलेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कुछ मेहमान जिनसे अनबन चल रही थी, वे आज त्यौहार मनाने और मनमुटाव भुलाने के लिए आ सकते है | त्यौहार के चलते आप ज्यादा तली भुनी चीजे ना खाये,  आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
घर से दूर नौकरी कर रहे जातको से मिलने माता पिता आ सकते है, साथ त्यौहार मनाएंगे | होली का त्यौहार आपके जीवन में नयी खुशियां लाने वाला है | आज पुरे दिन आप उत्साह से भरे रहेंगे | लवमैट्स के लिए ये होली यादगार होने वाली है | त्यौहार का जमकर लुत्फ़ उठाएंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपके लिए दिन मौज मस्ती भरा रहेगा | त्यौहार का मजा लेंगे | माता पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर होली मनाने जा सकते है | होली रंगो से खेले, पानी का इस्तेमाल ना करे, सर्दी जुखाम की समस्या हो सकती है | 



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आपका दिन ठीकठाक रहेगा | होली के हुड़दंग के दौरान किसी से उलझने से बचे, बेवजह विवाद में पड़ना परेशानी का सबब बन सकता है | आप गरीब बच्चो में कुछ दान करे, हनुमान जी की कृपा बनेगी | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दोस्त आपको प्रभावशाली लोगो से मिलवा सकता है, इनके साथ दोस्ती आपको भविष्य में फायदा पहुचायेगी | त्यौहार के चलते जीवनसाथी कोई छोटा मोटा उपहार दे सकता है | बच्चो के साथ शाम के समय मनोरंजक समय बिताएंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज त्यौहार के रंग में डूबे रहेंगे | परिवार के साथ होली का आनंद लेंगे | दोस्तों के साथ घूमने फिरने के दौरान वाहन सावधानी से चलाये | होली मनाने के साथ अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखे, डीहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर