Category Archives:  Spiritual

राशिफल 12 मार्च 2020: इन 05 राशियों को मिलेगा विष्णु जी का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Mar 11 2020

Posted By:  Sunny

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 12 मार्च 2020 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन घूमने फिरने में निकल सकता है | किसी जरुरी काम से दोस्त से मिलने जा सकते है | ऑफिस के काम में अटक सकते है, सहकर्मी से मदद मिलेगी | आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | अपने सामाजिक दायरे को बढ़ाने के लिए आप कुछ नयी कोशिशे करेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज कुछ सोचे हुए कामो में आपको थोड़ी कठनाई का सामना करना पड़ सकता है | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आप अपने मित्र से आर्थिक सहायता ले सकते है | इस राशि के लवमेट कहीं घूमने जा सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने वाला है | इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सफलताभरा रहेगा | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में काम कम रहने से राहत महसूस करेंगे | किसी जानकार से आपको आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में पता चल सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे | अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आप जीवन में नए बदलाव कर सकते है | अपने माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए जा सकते है | करियर के मामले में आज आपको नए अवसर मिलेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
इस राशि के छात्रों के लिए दिन शुभ है, कोई परेशानी दूर होने वाली है | आप अपने कुछ कामो को किस्मत के भरोसे ना छोड़े तो बेहतर है | आज आप मन में अशांति महसूस कर सकते है, भगवान के मंदिर जाए अच्छा महसूस करेंगे | जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपको जिस से किसी मदद की उम्मीद है, उससे समय पर मदद मिल जाएगी | अपने घर के बड़े बुजुर्गो की सलाह पर आपको ध्यान देना चाहिए, आपको समय पर मदद मिल जाएगी | आपका सकारात्मक व्यवहार लोगो को पसंद आएगा | आज किसी जरूरतमंद की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आपके लिए दिन शुभ है | जीवनसाथी के साथ खरीददारी एक लिए जा सकते है | इस राशि के व्यापारियों के लिए दिन शुभ है, किसी बड़े लाभ के होने की सम्भावना है | इस राशि के छात्रों को अपनी पढाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है | फ़ास्ट फ़ूड से दूर रहे, तबियत बिगड़ सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
इस राशि के नौकरीपेशा जातको पर नयी जिम्मेदारियां आने वाली है | अविवाहित जातको को विवाह के प्रस्ताव मिलने वाले है | आज किसी मित्र के साथ अच्छा समय बिताएंगे | ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता में सुधार को देखकर उच्च अधिकारी भी प्रसन्न होंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | कपडे के व्यापार से जुड़े जातक आज अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे | परिवार की कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिलने वाली है, जिसे आप सरलता से पूरा कर पाएंगे | आपको अपने जीवन में लक्ष्यों को निर्धारित करने की जरूरत है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज अपने परिवार के साथ आप अच्छा वक़्त बीता सकेंगे | आज ऑफिस में काम का भार अधिक रहने से आप तनाव ले सकते है, आप शांति से काम ले | आज विवाहित जातको को कोई बड़ी ख़ुशी मिलने वाली है | किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात आपका दिल खुश कर देगी |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में आप आलस्य महसूस कर सकते है, किसी काम में देरी आपको मुसीबत में डाल सकती है | किसी सरकारी काम में आपको मदद मिलने वाली है | आज के दिन पारिवारिक काम के दौरान यात्रा की वजह से आप थकान महसूस कर सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप अपने काम करने के तरीको में बदलाव कर सकते है | इस राशि के छात्र स्कूल में शारीरिक गतिविधियों में भाग ले सकते है | आपका अटका हुआ धन आज प्राप्त होने वाला है | किसी सामाजिक संस्था का हिस्सा बनना समाज में आपकी इज्जत बढ़ाएगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर