Category Archives:  Spiritual

प्रतिदिन करे ये आसान से उपाय, माँ लक्ष्मी भर देगी आपकी खाली तिजोरी

Mar 11 2020

Posted By:  Sunny

आज के समय में किसी भी चीज से जरुरी धन है, क्योंकि जीवन यापन के लिए धन का होना बहुत जरुरी है | धन के बिना जीवन की कल्पना जहाँ तक है अकल्पनीय है | इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में खूब धन कमाना चाहता है और जीवन का हर सुख प्राप्त करना चाहता है |




अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए लोग खूब मेहनत करते है और कई लोग मेहनत के साथ कई तरह के पूजा पाठ भी करते है | लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ये सभी उपाय विफल होते नजर आते है, क्योंकि इनके पीछे की वजह कई बार हमारे घर में मौजूद ऊर्जा भी होती है | ऐसे में घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा माँ लक्ष्मी का मार्ग रोकती है | ऐसी स्थिति में हमें घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को लाने की जरूरत है |

रंगोली


रंगोली सकारात्मकता और त्योहारों का प्रतीक है | अक्सर इसे शुभ अवसरों पर त्योहारों पर बनाया जाता है | लेकिन यदि आप इन्हे प्रतिदिन अपने घर के दरवाजे पर बनाते है तो ये घर में सकारात्मकता लाता है और इससे माँ लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है | इसके लिए आप चाहे तो रंगोली के स्टीकर भी काम में ले सकते है |

कपूर का धुंआ


घर में सुबह और शाम कपूर का धुंआ करना बहुत ही शुभ होता है, क्योंकि इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है |

पोछे का पानी


जब भी घर में साफ़ सफाई करे या पोछा लगाए तो उसका पानी घर में पेड़ पौधों में ना डाले | इस गंदे पानी को अपने घर से निकाल कर बाहर फेंके इससे आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा भी कोसो दूर रहेगी |



जानवरो को भोजन


जानवरो को भोजन खिलाना कई तरह के पाप और दोषो से मुक्त करता है और पुण्य दिलाता है | इसीलिए आप अपने जीवन में चल रही किसी समस्या को दूर करने के लिए ये उपाय कर सकते है | आप प्रतिदिन गाय और कुत्ते को रोटी अवश्य खिलाये, इससे प्राप्त होने वाला शुभ फल आपकी किस्मत बदल देगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर