Category Archives:  Spiritual

फेंग शुई के आसान टिप्स दूर करेंगे जीवन की हर समस्या, एक बार जरूर आजमा कर देखे

Mar 12 2020

Posted By:  Sunny

जिस प्रकार हिन्दू हिन्दू धर्म में घर और मकान से जुड़े विकारो और दोष को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र है | उसी प्रकार हमारे पडोसी देश चीन में घर से जुड़ा वास्तु शास्त्र फेंगशुई है | चीन की वास्तु विद्या फेंगशुई कहलाती है | बता दे फेंगशुई सिर्फ चीन ही नहीं आज पुरे विश्व में अपनाया जाने लगा है | फेंगशुई में ऐसे कई उपायों के बारे में बताया गया है जो हमारे जीवन से परेशानियाँ चुटकियों में समाप्त कर सकते है | ऐसे में अगर आप भी अपने जीवन में समस्याओ से गुजर रहे है तो कुछ उपाय है जो आपकी मदद कर सकते है |




फेंगशुई में धातु के सिक्के से भरे कटोरे का विशेष महत्व है | अपने व्यापर में उन्नति पाने के लिए इसे अपने व्यापर स्थल में स्थापित करना चाहिए | इस कटोरे को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है |


धन की कमी से छुटकारा पाने के लिए फेंगशुई में रत्नो के पेड़ को बहुत ही शुभ माना गया है | फेंगशुई के अनुसार इसे अपने घर की उत्तर दिशा में स्थापित करना शुभ फल प्रदान करता है | जो लोग खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रहे है, वे इस उपाय को एकबार अपना कर जरूर देखे |


लाफिंग बुद्धा को सकारत्मकता और खुशियों का प्रतीक माना जाता है | फेंगशुई में इसका बहुत महत्व है, अपने घर में लाफिंग बुद्धा की एक मूर्ति अवश्य रखे | ये मूर्ति घर में रखने से किसी प्रकार की नकारात्मकता घर में नहीं आती और घर में सदैव खुशियों का वास रहता है |


फेंगशुई में तीन सिक्को वाले रिबन के बारे में बताया गया है | इसे अपने घर के द्वार पर स्थापित करना बेहद ही शुभ माना जाता है | ये घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है, इसके अलावा यदि इसे तिजोरी में रखा जाए तो कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है |




फेंगशुई के अनुसार जिन विवाहित जातको के बीच रिश्ते सही नहीं चल रहे है | वे अपने कमरे में हाथी के जोड़े की तस्वीर या हाथी के जोड़े की एक तस्वीर स्थापित करे | इससे घर में शांति आती है और रिश्तो में आयी कड़वाहट दूर होती है | इसके अलावा जिन जातको को संतान प्राप्ति नहीं हो रही है, ये उनकी इच्छापूर्ति में भी मदद करती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर