Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 मार्च 2020: आज वृश्चिक राशि वाले रहे सावधान, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Mar 12 2020

Posted By:  Sunny

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 13 मार्च 2020 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन पिछले दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा | ऑफिस का अटका हुआ काम आज पूरा होने वाला है, आपको इससे राहत महसूस होगी | आज आपको कुछ नए अनुभव मिलने वाले है | जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज समाज में आपके कामो की तारीफ होगी | ऑफिस के सहकर्मी किसी काम में आपकी मदद करने वाले है | आपके करीबी किसी बात को लेकर आपसे अपेक्षाएं रख सकते है | इस राशि के छात्रों को पढाई में शिक्षकों से मदद मिलने वाली है | लवमैट्स के लिए दिन अच्छा है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते है | आज किसी भी अजनबी से कोई जरुरी बाते शेयर ना करे | नौकरीपेशा जातको को तरक्की मिलने वाली है, इस खबर से परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | आपको अपने खर्चो पर नियंत्रण करने की जरूरत है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | सोचे हुए कुछ कामो में आपको सफलता मिलने में परेशानी हो सकती है, किसी से मदद ले सकते है | आज बच्चो के साथ अच्छा समय बीता सकेंगे | किसी पुरानी बात को याद करके आप भावुक हो सकते है | आप दोस्तों के साथ समय बिताये अच्छा महसूस करेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में पुरे किये गए प्रोजेक्ट में आपके काम की तारीफ होगी | आज कोई ख़ास व्यक्ति आपका बड़ा फायदा करवाने वाला है | किसी मित्र को उधार दिया धन आज प्राप्त होने वाला है | दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन जल्द ही समाप्त होने वाली है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | ऑफिस में आपका आत्मविश्वास देखकर बॉस आपके प्रसन्न दिखाई देंगे | किसी पुराने दोस्त से लम्बे समय बाद मुलाकात होने वाली है, आप प्रसन्न महसूस करेंगे | आपको अचानक आमदनी के नए स्त्रोत मिल सकते है | जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम बिताएंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आज किसी काम में आपको आर्थिक कमी महसूस हो सकती है | ऑफिस के काम को जल्दी निपटाकर जल्दी घर जाने की कोशिश करेंगे | कुछ ख़ास लोगो से महत्वपूर्ण मसलो पर बातचीत करने वाले है | व्यापारियों के लिए स्थिति सामान्य रहेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
इस राशि के छात्रों को पढाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है | आज कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है, सावधान रहे | आपके वाहन खरीदने की इच्छा आज पूरी होने वाली है | ऑफिस में किसी अन्य के विवाद में ना पड़े, आप बेवजह इसमें घसीटे जा सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
आज का दिन बेहतर रहेगा | आपके करियर के मामले में आज का दिन निर्णायक रहने वाला है | किसी रिश्तेदार से मिलने उसके घर जा सकते है | ऑफिस में जूनियर आपसे काम सीखने की इच्छा जता सकते है | घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बना सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपका दिन आज अच्छा रहेगा | किसी दोस्त के घर से पार्टी का निमंत्रण आ सकता है | आज आप किसी अनजान की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे | कोई रुका हुआ काम भाई की मदद से पूरा होने वाला है | पिताजी के साथ आपके रिश्तो में सुधार आएगा |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके लिए दिन शुभ है | ऑफिस आपकी कार्यक्षमता से सुधार देखकर आपके उच्च अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे | समाज के किसी काम में भाग लेना आपकी इज्जत बढ़ाएगा | पूर्व में किसी को उधार दिया धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, इसमें परिवार के सदस्यों की राय ले तो बेहतर है | ऑफिस में आपका अनुभव काम आने वाला है | कारोबारी काम के सिलसिले में लम्बी यात्रा कर सकते है | आपको जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर