Category Archives:  Spiritual

क्या आपको सपने में दिखाई देते है भगवान? जानिए क्या है इन 3 भगवान को सपने में देखने का मतलब

Mar 12 2020

Posted By:  Sunny

हम सभी सपने देखते है और सपने में अक्सर कुछ ऐसी चीजे देखते है, जिनका मतलब हमें पता नहीं होता है | और कई बार हम इसका मतलब दुसरो से पूछते है | ज्योतिष में बताया गया है कि सपने देखना किसी ना किसी चीज का संकेत होता है और चाहे वह आने वाले बुरे समय का संकेत हो या आने वाले अच्छे समय का | 


कई बार कुछ जातको को भगवान की प्रतिमा भी सपने में दिखाई देती है | बता दे सपने में भगवान व उनकी की प्रतिमा देखना बहुत ही शुभ होता है | आज हम आपको इससे जुडी कुछ जरुरी बाते बताने जा रहे है |

महादेव




महादेव को भोलेनाथ, भोले भंडारी और ना जाने किन किन नामो से जाना जाता है | भगवान भोलेनाथ पर जब भी किसी की कृपा हो जाती है तो उस व्यक्ति के सभी सपने पुरे होने लगते है | यदि आपको सपने में भगवन शिव के दर्शन किये है तो आपको सुबह स्नान करके सबसे पहले महादेव के दर्शन के लिए शिव मंदिर जाना चाहिए और सच्चे मन से उनकी पूजा करनी चाहिए | ये आपकी हर मनोकामना शीघ्र पूरी करता है |

श्री कृष्ण


यदि आपने सपने में भगवान श्री कृष्ण को देखा है तो ये आपके जीवन के लिए बहुत ही शुभ संकेत है | भगवान श्री कृष्ण को सपने में देखने का मतलब है आपको शीघ्र ही जीवन में उस इंसान का साथ मिलने वाला है, जिससे आप प्रेम करते है | सही मायनो में कहा जाए तो इसका मतलब यह है कि आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने वाला है | यदि आपको सपने में भगवान श्री कृष्ण दिखाई देते है तो आप उनके मंदिर जरूर जाए और उन्हें दही माखन का भोग अवश्य लगाए |

दुर्गा माँ


दुर्गा माँ को सपने में देखना आपके जीवन की एक नयी शुरुआत का संकेत है | माँ दुर्गा को सपने में देखने का मतलब है आपके जीवन से सभी कष्ट दूर होने वाले है और घर में कोई रोगी है तो शीघ्र ही वो निरोगी होने वाला है | आपकी तरक्की के नए रास्ते खुलने वाले है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर