Category Archives:  Spiritual

इस माह में अपनी नीच राशि में प्रवेश करेगा गुरु, इन 4 राशियों को होने वाला बम्पर लाभ

Mar 13 2020

Posted By:  Sunny

ज्ञान और समृद्धि का कारक माने जाने वाले गुरु ग्रह की दशा में परिवर्तन होने जा रहा है, जिसका प्रभाव इसके जातको पर पड़ेगा | ज्योतिषीय गणना के अनुसार गुरु 30 मार्च 2020 को अपनी नीच राशि मकर में प्रवेश कर रहे है | और फिर 30 जून को वक्री होकर पुनः धनु में प्रवेश करेंगे | इसके बाद पुनः 20 नवंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे | गुरु के इस गोचर का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ने जा रहा है, आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे है |

मिथुन


गुरु के शुभ प्रभाव का इस राशि को लाभ मिलने वाला है | इस राशि के जातको के वैवाहिक जीवन में आ रही समस्या समाप्त होने वाली है, नयी खुशियां शीघ्र ही मिलने वाली है | इसके अलावा शोध कार्यो से जुड़े जातको को बड़ी सफलता मिलने वाली है | साझेदारी से कर रहे व्यापार में बड़ा लाभ होने वाला है |



सिंह


इस राशि के जातको को शिक्षा के क्षेत्र में नयी सफलता मिलने वाली है | आपके सुख संसाधनों में वृद्धि होगी | परिवार में पूरी तरह से सुख शांति का माहौल बना रहेगा | घर में लम्बे समय से बीमार चल रहा कोई सदस्य शीघ्र ही स्वस्थ होने वाला है | आप नयी प्रॉपर्टी खरीद सकते है |

वृश्चिक


आपके लिए आने वाला समय बेहद ही शुभ है | आपको जल्द ही विभिन्न स्त्रोतों से धनलाभ प्राप्त होने वाला है | आप अपने गुस्से की समस्या को काबू करने में सफल होंगे | आपमें आत्मविश्वास का भी नया संचार होगा, जिससे आप लोगो के सामने अपनी बाते बेबाकी से रख सकेंगे |

धनु


आने वाले समय में आप कई ऐसे मौको से गुजरेंगे, जो आपके ज्ञान में वृद्धि करेंगे | आपके नैतिक मूल्यों में वृद्धि होगी | एक से अधिक स्त्रोतों से धन प्राप्त होने से आपके जीवन में चल रही आर्थिक समस्या दूर होने वाली है | अपने भाई बहनो के साथ आपका प्रेम बढ़ेगा, आवश्यकता पड़ने पर वे आपकी मदद कर सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर