Category Archives:  Spiritual

राशिफल 14 मार्च 2020: आज इन 5 राशियों के जातको को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Mar 13 2020

Posted By:  Sunny

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 14 मार्च 2020 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आप अपने व्यापार को लेकर कुछ नयी योजनाए बना सकते है | आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी | ऑफिस में आज काम पहले के मुकाबले ज्यादा रहेगा | मीडिया से जुड़े जातको के लिए आज का दिन शुभ है, आपको तरक्की प्राप्त हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपको उधार दिया धन प्राप्त होने वाला है | ये धन आप कहीं निवेश कर सकते है | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ी सफलता मिलने वाली है | ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले किसी अनुभवी की मदद ले तो बेहतर है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका कोई काम अटक सकता है | घर के किसी काम के चलते भागदौड़ करनी पड़ सकती है | ऑफिस में उच्च स्तर से आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है | जीवनसाथी आपकी भावनाओ की कदर करेगा, आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा | किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आपके लिए दिन शुभ है | आज परिवार के साथ आप अच्छा समय बीता सकेंगे | किसी काम में ओवर कॉन्फिडेंस आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है, ऐसी स्थिति से बचने की कोशिश करे | अनियमित दिनचर्या की वजह से ऑफिस में भी थकान और आलस्य महसूस करेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप उत्साह से भरे रहेंगे | किसी शुभ समाचार के चलते घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | किसी काम में की गयी मेहनत आज रंग लाने वाली है | परिवार का कोई सदस्य आज आपके बहुत काम आने वाला है | लवमैट्स मूवी देखने जा सकते है, रिश्ते को लेकर आज बड़ा फैसला ले सकते है | 

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज इस राशि के कारोबारियों के लिए दिन शुभ है | आपको अचानक लाभ होने वाला है | आज आप किसी धार्मिक काम में शामिल हो सकते है, आपको अच्छा महसूस होगा | ऑफिस में किसी मामले से सभी आपसे सहमत दिखाई देंगे | जीवनसाथी परिवार के सामने आपकी तारीफ करेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन उतार चढाव भरा रहेगा | किसी वजह से दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान आपको टालना पड़ सकता है | किसी बड़ी पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा कर पाएंगे | आज प्रॉपर्टी खरीदने पर विचार कर सकते है | इस राशि के अविवाहित जातको को विवाह के प्रस्ताव मिलने वाले है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप कुछ नया सीख सकते है, ये आपके ज्ञान में वृद्धि करेगा | किसी समारोह के दौरान प्रतिष्ठित लोगो से मुलाकात आपके भविष्य के लिए शुभ साबित होने वाली है | आज किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलने वाला है | जीवनसाथी के साथ आपकी समझ से आपके रिश्तो में प्रेम और बढ़ेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
आज आपका कोई कार्य पूरा होने वाला है, जिससे आप राहत की सांस लेंगे | ऑफिस में मीटिंग के दौरान आप अपनी बात रख पाएंगे | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाएंगे | इस राशि के सरकारी नौकरी कर रहे जातको के तरक्की के योग बन रहे है | आपके खुशनुमा व्यवहार से घर में प्रसन्नता बनी रहेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते है | परिवार का कोई सदस्य आपसे किसी मामले में सलाह ले सकता है | आज के दिन वाहन चलते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए | कार्यक्षेत्र पर आप कुछ नयी योजनाए लागू कर सकते है |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके लिए शानदार रहेगा | परिवार के किसी मांगलिक काम में आप शामिल हो सकते है | आपका सकारात्मक व्यवहार दुसरो को आपकी ओर आकर्षित करेगा | कोई अटका हुआ उम्मीद से पहले पूरा हो जायेगा | सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ने वाली है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको अपने मन पर काबू रखने की कोशिश करनी चाहिए | ऑफिस में किसी से अनबन हो सकती है, आपको धैर्य से काम लेना चाहिए | किसी मित्र से आपको आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में पता चल सकता है | किसी बड़े निर्णय को लेने से पहले जीवनसाथी की राय जरूर ले |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर