Category Archives:  Spiritual

वास्तु की इन बातो को ध्यान में रखेंगे तो कभी नहीं होगी आर्थिक तंगी, कुबेर देवता बरसायेंगे धन

Mar 13 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिष की कई विधाओं में से वास्तुशास्त्र भी एक विधा है | इसमें घर की दिशा और इसमें रखी चीजों के बारे में बताया जाता है | वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में अहम रोल होता है, क्योंकि घर में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष व्यक्ति के जीवन में परेशानी और दुःख की वजह बनता है | इसीलिए यदि आपके जीवन में भी किसी प्रकार की आर्थिक या किसी अन्य प्रकार की समस्या है तो इसके पीछे की वजह वास्तुदोष हो सकती है | 




आज हम आपको कुछ उन चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जिनको यदि उनके सही स्थान पर रखा जाये तो कभी किसी प्रकार की धनहानि नहीं होती है और ना ही किसी प्रकार की आर्थिक समस्या उठानी पड़ती है | 

इस स्थान पर रखे तिजोरी


सभी जानते है कि धन के देवता कुबेर है, शास्त्रों में उनकी दिशा उत्तर दिशा बताई गयी है | इसीलिए हमेशा अपने धन की तिजोरी को उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए | उत्तर दिशा में कुबेर भगवान का भी वास होता है और वो हमेशा अपने भक्तो पर कृपा बनाये रखे है |

दीवारों का रंग


वास्तु शास्त्र के अनुसार तंगी से उभरने के लिए नीला रंग बहुत ही कारगर है | यदि आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे है तो अपने घर की दीवारों पर नीला रंग करवाए, ये आर्थिक समृद्धि लाता है | वास्तु शास्त्र में बताया गया है की जिस घर की दीवारे नीले रंग की होती है, वहां कभी आर्थिक तंगी नहीं आती है |

पानी की टंकी


घर में रखी पानी की टंकी की दिशा का भी हमारी आर्थिक तंगी पर असर पड़ता है | गलत दिशा में रखी पानी की टंकी जीवन में पैसे की कमी लाती है | इसीलिए हमेशा अपने घर में पानी की टंकी और जल के अन्य पात्र उत्तर दिशा में ही रखे | ऐसा करने पर आप पर शीघ्र ही माँ लक्ष्मी की कृपा बनेगी |

पानी की टंकी में रखे ये

 
आप यदि अपने घर पानी की टंकी में चांदी का सिक्का, चांदी का कछुआ या शंख रखते है तो आपको इसके शुभ फल प्राप्त होते है | आपको कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है | वास्तु शास्त्र में इन सभी चीजों को बहुत ही शुभ माना गया है |



इस दिशा में रखे भगवान की मूर्ति


अपने घर में मंदिर में माँ लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति अवश्य स्थापित करे | एक बात का ध्यान रखे की इनकी पूजा हमेशा साथ ही करे | इसके साथ ही इनकी मूर्ति मंदिर के पूर्वी-उत्तरी दिशा में स्थापित करे, इससे आपको शीघ्र ही शुभ फल मिलने लगेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर