Category Archives:  Spiritual

हथेली की ये रेखाएं बताती है धनलाभ की स्थिति, क्या आपकी हथेली में है ये रेखाएं...

Mar 14 2020

Posted By:  Sunny

हस्तरेखा शास्त्र की माने तो हमारी हथेलियों में हमारा भाग्य छुपा होता है | हमारी हथेली में मौजूद रेखाएं हमारे जीवन के कई राज खोलती है | यदि हस्तरेखा शास्त्र को जानने वाला कोई व्यक्ति इन रेखाओं को देख ले तो वह आसानी से हमारे जीवन में आने वाले उतार चढ़ाव के बारे में बता सकता है | आज हम आपको कुछ रेखाओं के बारे मे बताने जा रहे है, जिनकी मदद से आप भी आसानी से अपने जीवन में धनलाभ की स्थिति का पता लगा सकते है |

जीवन रेखा गोल और मष्तिष्क रेखा द्विविभाजित


यदि किसी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा गोल और मष्तिष्क रेखा द्विविभाजित होती है या दो सूर्य रेखाएं हो तो व्यक्ति के जीवन में धनलाभ का योग बनता है | इसके अलावा यदि व्यक्ति की मष्तिष्क रेखा पूरी तरह दोषमुक्त हो या उस रेखा पर कोई त्रिकोण बना हो तो अकस्मात धनलाभ की सम्भावना बनती है |



विवाह रेखा दोषरहित और गुरु पर्वत तक जाए 


यदि किसी के विवाह रेखा दोषरहित और गुरु पर्वत तक जाती है तो ऐसे व्यक्ति को अपने ससुराल पक्ष से धनलाभ होता है | इसके अलावा किसी का हाथ भारी हो और हथेली में सीधी रेखा हो तो व्यक्ति को अपने प्रिय व्यक्ति से धनलाभ प्राप्त होता है |

भाग्य रेखा जीवनरेखा से दूर हो


यदि किसी की भाग्य रेखा जीवन रेखा से दूर होती है या फिर कोई रेखा चंद्र पर्वत से निकलकर भाग्य रेखा से मिलती है तो भी व्यक्ति को धनलाभ होता है | इसके अलावा यदि व्यक्ति की हथेली की मष्तिष्क रेखा पर त्रिकोण बनता है तो उसे अलग अलग माध्यमों से धनलाभ होता है |

भाग्य रेखा मणिबंध से सीधे शनि पर्वत पर जाए


हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा मणिबंध से सीधे शनि पर्वत पर जाती है तो उसे धनलाभ होता है | इसके अलावा यदि किसी का हाथ भारी और कोमल हो तो उसे समय समय पर धनलाभ प्राप्त होता रहता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर