Category Archives:  Spiritual

जानना चाहते है कि आप अमीर होंगे या नहीं, तो अपनी हथेली नहीं पैरो में देखिये ये निशान...

Mar 16 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिष में हस्तरेखा का बहुत महत्व है | कहते है की हमारी हथेली की रेखाएं हमारा भाग्य बताती है, हमारी किस्मत का लेखा जोखा बताती है | कई लोग अपनी किस्मत के लिए इन रेखाओं को बहुत महत्व देते है, लेकिन आपको ये बात भी माननी पड़ेगी कि किस्मत तो उनकी भी होती है जिनके हाथ नहीं होते |


वैसे हस्तरेखा विज्ञान में सिर्फ हथेली की रेखाओं का जिक्र नहीं किया गया है | इसमें पैर की रेखाओं का भी जिक्र किया गया है, जिसे अक्सर लोग अनदेखा कर देते है | आपको जानकर हैरानी होगी कि पैर के तलवे की रेखाएं भी हमारे जीवन के बारे में कई बाते बताती है | आज हम आपको इन्ही के बारे में बताने आये है |



समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस किसी व्यक्ति के पैर की सबसे छोटी अंगुली के किनारे ऊपर या नीचे की तरफ कोई रेखा उठी हुयी होती है, वह बहुत ही भाग्यशाली होता है | उसे जीवन में हर कदम पर भाग्य का साथ मिलता है | साथ ही उसे कभी धन धान्य की कमी भी नहीं होती है |

जिस व्यक्ति के पैर में एड़ी मूल में तीन अंगुली ऊपर मध्य भाग में बन रही हो, तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति के तलवे में अक्षय धन रेखा मौजूद है | ऐसे व्यक्ति जीवन में खूब धन कमाते है, इनको कभी भी धन की कमी नहीं होती है |


जिन लोगो के पैर में त्रिशूल का निशान होता है, वे बहुत ही भाग्यशाली होते है | ऐसे व्यक्ति सरकारी नौकरी या सरकार से जुड़े क्षेत्र में नाम कमाते है | इस निशान वाले कई लोग बड़े अधिकारी भी होते है, और इनका प्रभाव हर जगह होता है |

यदि किसी व्यक्ति की एड़ी पर T की आकृति बनती है तो वह बहुत ही भाग्यशाली होता है | ऐसे निशान वाले व्यक्ति यदि व्यापार करे तो इन्हे बहुत फायदा होता है | व्यापार के क्षेत्र से जुड़ना इन लोगो के बहुत ही लाभकारी साबित होता है |


यदि किसी व्यक्ति के पैर की कोई रेखा पैर के तलवे को दो भागो में बांटते हुए अंगूठे से तीसरी अंगुली तक जाती है तो वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है | यह रेखा उत्तम भाग्य रेखा कहलाती है, ऐसे लोग राजकीय सुख भोगते है | साथ ही इन्हे खूब मान सम्मान मिलता है |


जिन लोगो के पैर में स्वास्तिक का निशान होता है, ये उनके धनाढ्य होने का संकेत होता है | इसके अलावा ऐसा भी बताया जाता है कि इस निशान वाले लोग खूब दान पुण्य करते है, ये धार्मिक यात्राओं पर भी बहुत जाते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर