Category Archives:  Spiritual

सपने में इस तरह किसी पक्षी को देखना, मतलब खत्म होने वाली है बड़ी परेशानी, जानिए

Mar 16 2020

Posted By:  Sunny

सपने देखना एक संयोग मात्र है, ये एक आम बात है | अक्सर कहा जाता है कि सपनो का कोई मायने नहीं होता चाहे वह बंद आँखों से देखे जाये या खुली आँखों से | लेकिन ज्योतिष में ऐसा नहीं है, ज्योतिष में सपनो के अर्थ के बारे में बताया गया है | ज्योतिष के अनुसार कोई भी सपना बेवजह नहीं होता, ये किसी ना किसी चीज का संकेत होता है | सपने में हम अक्सर दैनिक जीवन से जुडी चीजे ही देखते है, कई बार हमे सपने में पक्षी भी दिख जाते है | ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है की सपने में पक्षियों को देखने का क्या अर्थ होता है |


स्वपन शास्त्र के अनुसार सपने में पक्षियों का जोड़ा देखना शुभ होता है | ये घर आने वाले उस मेहमान का संकेत देता है, जिसके आने से घर में ख़ुशी का माहौल बन जायेगा

यदि आपने सपने में पक्षियों को साथ उड़ते हुए देखा है तो ये एक शुभ संकेत है | ये इस बात का संकेत देता है कि आपके अधूरे काम जल्द ही पुरे होने वाले है | साथ ही आपकी आयु और धन में भी वृद्धि होगी |



स्वपन शास्त्र के अनुसार सपने में पक्षियों को चहचहाते हुए देखना शुभ नहीं माना जाता है | ये सपना इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में परिवार के किसी सदस्य के जीवन पर खतरा आने वाला है | इसीलिए ऐसे व्यक्ति को हर जगह में सावधानी रखनी चाहिए |

यदि आप सपने में घायल पंछी को देखते है तो ये इस बात की ओर इशारा करता है कि भविष्य में आपको किसी चीज के विरोध का सामना करना पड़ सकता है | ये आने वाले समय की चेतावनी होती है |


यदि सपने में पक्षी आप पर हमला करते है  तो ये मिश्रित फलदायी स्वपन होता है | इसका आशय होता है की आप पर बड़ी जिम्मेदारी आने वाली है, और यदि आप इन्हे गंभीरता से नहीं लेंगे तो आपको असफलता का सामना करना पड़ेगा |

यदि आपने सपने में पक्षी का खाली घोसला देखा है तो ये शुभ संकेत नहीं है, क्योंकि ये आप पर आने वाली वित्तीय कठिनाई का संकेत देता है | ऐसे में आपको अपने खर्चो पर ध्यान देने की आवश्यकता है |

स्वपन शास्त्र के अनुसार यदि आपने सपने में अपने ऊपर पक्षियों को उड़ते हुए देखा है तो ये शुभ संकेत है | ये यह बताता है कि भविष्य में आप अपने विरोधियों का सफाया कर देंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर