Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 मार्च 2020: आज तुला राशि के जातक रहे सावधान, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Mar 17 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके लिए दिन शुभ रहेगा | आप कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव भी कर सकते है | ऑफिस में आपको सीनियर का सहयोग मिलने वाला है | आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान आज मिलने वाला है | घर के किसी अटके हुए काम को आज पूरा कर सकेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज का दिन खुशनुमा रहेगा | ऑफिस में काम का भार अधिक रह सकता है, आपको देर तक रुकना पड़ेगा | लोगो को आपका उदार व्यवहार पसंद आएगा | नए लोगो से मुलाकात व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित होने वाली है | इस राशि के छात्रों को कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आप जिम्मेदारियों को पूरा करने मे व्यस्त रहेंगे | किसी क़ानूनी काम में आप किसी से मदद ले सकते है | जीवनसाथी आपके साथ रिश्तो को लेकर भावुक हो सकता है | आपको अपने खर्चो पर काबू करने की जरूरत है | कारोबार में लाभ की स्थिति बन रही है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | ऑफिस में किसी से अनबन हो सकती है आपको धैर्य से काम लेना चाहिए | किसी पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते है | माता की सेहत में सुधार आएगा, प्रसन्न महसूस करेंगे | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में तालमेल बैठाने में सक्षम होंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आपको ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलने वाली है, आप उसे निभाने में सक्षम होंगे | किसी दोस्त को उधार दिया धन आज मिलने वाला है | बच्चे किसी चीज को लेकर जिद कर सकते है | लवमेट शादी करने को लेकर विचार कर सकते है | आज कोई रिश्तेदार बड़ा काम आने वाला है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा | किसी दोस्त से चल रहा मनमुटाव आज दूर होने वाला है | आज घर के सदस्यों के लिए कुछ चीजे खरीद सकते है | नौकरीपेशा जातको के पदोन्नति के योग बन रहे है | आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी | जरूरतमंद की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि आपको अनजान लोगो से सावधान रहना चाहिए, आपको नुकसान पहुंचा सकते है | इस राशि के छात्र पढाई में ध्यान लगाने में कठिनाई महसूस करेंगे | ऑफिस में विरोधी सक्रिय है, काम बिगाड़ सकते है, सावधान रहे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप दिन दोस्तों के साथ बीता सकते है | आपके सोचे हुए कामो में से कुछ क़ाम किसी की मदद से पुरे होने वाले है | अपने कार्यक्षेत्र में नए बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाले है | व्यापार से जुड़े जातको को दूसरे शहर काम के सिलसिले में जाना पड़ सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी करीबी से काम की सलाह मिलने वाली है | आपको जिस से उम्मीद थी, उससे समय पर मदद मिल जाएगी | ऑफिस में आये नए सहकर्मी से आपकी दोस्ती होने वाली है | आज भाग्य का साथ रहने से थोड़ी मेहनत से ही बड़ा लाभ मिलने वाला है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपके लिए दिन शानदार रहेगा | दोस्त के साथ मिलकर छोटे पैमाने पर व्यापार शुरू करने की सोच रहे है तो ये भविष्य में लाभकारी साबित होने वाला है | जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम बिताने वाले है | आज कुछ नए लोग आपसे जुड़ेंगे, जिससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप लोगो को अपनी योजना से सहमत कर लेंगे | ऑफिस में जूनियर आपसे मदद ले सकते है | प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्रों को शुभ समाचार मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे मनमुटाव को आपसी समझ से दूर करने की आवश्यकता है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज किसी कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आने वाला है | ऑफिस में काम से जल्दी निपट जायेंगे, दोस्त के घर मिलने जा सकते है | आज आप उधार लेनदेन में अतिरिक्त सावधानी बरते तो ज्यादा अच्छा है | आपकी सेहत में उतार चढ़ाव की स्थिति बन सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर