Category Archives:  Spiritual

हर माँ को बुधवार के दिन करने चाहिए ये 5 काम, चमक उठेगा संतान का भाग्य...

Mar 17 2020

Posted By:  Sunny

दुनिया में माँ बेटे के रिश्ते को सबसे पवित्र और ऊपर माना गया है | एक संतान के मन में भले ही माँ के प्रति प्यार कम हो जाये लेकिन एक माँ के मन में बेटे के प्रति प्यार कभी कम नहीं होता | आपने अक्सर सुना होगा कि माँ के लिए उसके बच्चे हमेशा ही बच्चे होते है, चाहे वे कितने ही बड़े हो जाये | एक माँ अपने बच्चे के लिए खूब मन्नत मांगती है, पूजा पाठ करती है | ऐसे में आज हम उन महिलाओं के लिए ख़ास उपाय लाये है, जो चाहती है कि उनकी संतान खूब तरक्की करे और उनकी किस्मत में चार चाँद लग जाए | तो आइये आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |

गणेश जी कि आरती


बुधवार के दिन आप गणेश जी की पूजा करे और पहली आरती गणेश जी को दे और बाद में दूसरी आरती अपने बच्चो को दे | ऐसा करने से बच्चो पर सदा ही गणेश जी की कृपा बनी रहेगी | और आपकी संतान जिस भी काम को करेगी, उसमे कोई रुकावट नहीं आएगी |

भोग


बुधवार के दिन प्रत्येक माँ को गणेश जी को प्रसाद चढ़ाना चाहिए और गणेश जी का आशीर्वाद लेना चाहिए | इसके बाद अपने बच्चो को वह प्रसाद देना चाहिए | इस प्रसाद को खिलने के बाद ही अपने बच्चो को बाहर भेजे | ऐसा करने से आपकी संतान की रक्षा स्वयं गणेश जी करेंगे और उन पर कोई भी मुसीबत नहीं आएगी | साथ ही आपके बच्चे हमेशा सही मार्ग पर प्रगति करेंगे |



गाय को रोटी


बुधवार के दिन माँ अपने बच्चो को गाय को रोटी खिलवाये | इससे उन पर 33 करोड़ देवी देवताओ की कृपा बनती है | हिन्दू धर्म में बताया गया है कि गाय में 33 करोड़ देवी देवताओ का वास होता है | गाय को रोटी खिलाने से बच्चो को सभी देवी देवताओ का आशीर्वाद मिलेगा |

दान


दान सबसे बड़ा धर्म है, ये परोपकार की निशानी है | अपने बच्चो को दान का महत्व समझाए और उनके हाथो से बुधवार के दिन दान जरूर करवाए | आप मंदिर में या गरीबो को दान करवाए, आप किसी भी चीज का दान करा सकते है |

काला टीका


बुधवार के दिन माँ अपने बच्चो को काला टीका जरूर लगवाए | ऐसा करने से कोई भी बुराई उनका कुछ नहीं बिगाड़ पायेगी | साथ ही नकारात्मक शक्तियों और लोगो की बुरी नजर से भी ये आपके बच्चो की रक्षा करेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर