Category Archives:  Spiritual

राशिफल 19 मार्च 2020: इन 05 राशियों के लिए बेहद शुभ है आज का दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

Mar 18 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आप दोस्त के साथ किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते है | आपके कार्य संपन्न होने वाले है | इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन पिछले दिनों के मुकाबले अच्छा रहेगा | आपकी ईमानदारी से जीवनसाथी प्रसन्न दिखाई देगा | 



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ है | नौकरीपेशा जातको का ट्रांसफर मनचाहे स्थान पर होने वाला है | विदेश में शिक्षा ग्रहण करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए दिन शुभ है | आज कोई दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | परिवार के साथ किसी धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज कारोबारियों के लिए दिन शुभ है, अपेक्षा से अधिक लाभ होने की सम्भावना है | घर में मरम्मत के कार्य के चलते अधिक खर्चा हो सकता है | ऑफिस में माहौल सामान्य रहेगा | जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कदर करेगा | इससे आपके बीच प्रेम बढ़ेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | परिवार में किसी सदस्य के बिगड़ते स्वास्थ्य के चलते आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | आप नयी प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते है, इससे घरवाले भी सहमत दिखाई देंगे | आज कोई अजनबी आपका मूड खराब कर सकता है, ऐसे लोगो से दूरी बनाये रखे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट में आ रही परेशानी आज किसी की मदद से सुलझा लेंगे | आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | कुछ कामो को आज पूरा करने वाले है | आज आपके जीवनसाथी को करियर की कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आप आज किसी पुराने दोस्त से मिलने वाले है, जिससे आपको आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में पता चलने वाला है | इस राशि के लवमेट ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते है | इस राशि के छात्रों को घूमने फिरने की बजाय पढाई पर देने की जरूरत है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके लिए दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | ऑफिस में व्यस्तता के चलते आपको निजी काम में वक़्त लग सकता है | माता पिता किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकते है | कोई नया व्यापर शुरू करना चाहते है तो किसी अनुभवी से उस विषय की जानकारी प्राप्त कर ले |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता में सुधार होगा, बॉस भी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | गायन से जुड़े जातको को आज अच्छा ऑफर मिलने वाला है | आज अजनबी लोगो के साथ उधार लेनदेन में सावधानी बरते | किसी धार्मिक कार्य में योगदान दे सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा | आपके किसी अटके हुए काम में मित्र की मदद मिलने वाली है | आज संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार मिलेगा | ऑफिस में सहयोगी आपकी तारीफ कर सकते है | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तो में चल रहा मनमुटाव दूर होने वाला है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपको कोई बड़ी खुश खबरी मिलने वाली है, जिसके चलते परिवार में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | जीवनसाथी के साथ किसी ऑफिसियल पार्टी में शामिल में शामिल हो सकते है | वाहन चलते समय आपको ख़ास सावधानी बरतने की जरूरत है | 


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज किसी काम में आपका अनुभव काम आने वाला है | किसी समारोह में नए लोगो से मुलाकात आपका सामाजिक दायरा बढ़ाएगी, ये आपके भविष्य के लिए बेहद ही लाभकारी साबित होगी | इस राशि की महिलाये आज शॉपिंग के लिए जा सकती है | हालाँकि बाहर अपने पर्स आदि का ध्यान रखे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपके लिए उतार चढाव भरा रहेगा | आज परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले परिवार के सदस्यों की राय भी जान ले | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, हालाँकि कहीं निवेश किया गया धन चिंता का विषय बन सकता है | किसी काम के चलते भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर