Category Archives:  Spiritual

मकर राशि में प्रवेश कर रहा है गुरु, इन 3 राशियों की चमकी किस्मत लेकिन सावधानी रहे इस राशि वाले

Mar 19 2020

Posted By:  Sunny

जल्द ही चैत्र नवरात्र शुरू होने जा रहे है और नवरात्रो की इस शुरुआत के साथ ही गुरु की स्थिति में भी परिवर्तन शुरू होने वाला है | बता दे चैत्र नवरात्र का आरम्भ चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होता है | इस बार ये नवरात्र 25 मार्च से आरम्भ होकर 3 अप्रैल को समाप्त होंगे | इस दौरान 30 मार्च को गुरु अपनी राशि धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा | गुरु के इस गोचर का कुछ राशियों को लाभ मिलने वाला है | आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे है |

मिथुन


मिथुन राशि के लिए ये गोचर शुभ साबित होने वाला है | इससे मिथुन राशि के जातको की किस्मत चमकने वाली है | जो लोग व्यापार से जुड़े है, उनके लिए नए लाभों की स्थिति बन रही है | इस दौरान इस राशि के जातको को किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या भी नहीं होगी |



सिंह


इस राशि के जो विवाहित जातक संतान सुख से वंचित थे, उन्हें शीघ्र ही संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है | व्यापार में सही नहीं चल रही स्थिति जल्द ही लाभ की दशा में आने वाली है | नौकरीपेशा जातको को तरक्की से जुडी कोई खुशखबरी मिलने वाली है |

कन्या 


कन्या राशि के जातको के लिए आने वाला समय खुशियां लेकर आ रहा है | लम्बे समय से चल रहे किसी पारिवारिक विवाद को खत्म करने की आपकी कोशिश रंग लाने वाली है | विदेश में नौकरी करने की इच्छा जताने वाले लोगो को जल्द ही अच्छा अवसर मिलने वाला है |


मकर 


मकर राशि के जातको के लिए स्थिति सही नहीं है | किसी काम में या परिवार के किसी सदस्य की बिगड़ती तबियत में उम्मीद से ज्यादा खर्चा होने की सम्भाना है | इस दौरान आप धन से जुड़े किसी भी फैसले को सोच समझकर ले | इन दिनों वाहन चलते समय भी आप पूरी सावधानी बरते |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर