Category Archives:  Spiritual

राशिफल 20 मार्च 2020: आज मीन राशि वालो को मिलेगी बड़ी ख़ुशी, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Mar 19 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपकी आर्थिक स्थिति में आज अच्छा सुधार होने वाला है | किसी पारिवारिक काम को आज निपटाने में सफल होंगे | किसी दोस्त से खास मामले में सलाह ले सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा | संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार मिलेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज दिन आपके अनुकूल रहेगा | आज कुछ खास लोगो से जुड़ सकते है, जो आपकी हर परिस्थिति में मदद के लिए तैयार रहेंगे | इस राशि के व्यापारियों को आज लाभ के अच्छे अवसर मिलने वाले है | रोजगार की तलाश कर रहे जातको की तलाश आज पूरी होने वाली है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आप परिवार के साथ वक़्त बिताना चाहते है तो आज का दिन शुभ है | ऑफिस में आपको मिली नए काम की जिम्मेदारी को आप आसानी से पूरा कर लेंगे | आज आप अपने गुस्से पर काबू रखे, ये किसी बने बनाये काम को बिगाड़ सकता है | काम की व्यस्तता के बीच खानपान का भी ध्यान रखे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा | ऑफिस से जल्दी फ्री होने की कोशिश कर सकते है | सुख सुविधा से जुडी कोई चीज आप खरीद सकते है | कई दिनों से मन में चल रही कोई बात आप जीवनसाथी के साथ शेयर कर सकते है | किसी दोस्त से बिगड़े रिश्ते सुधरने वाले है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आपका दिन आज शुभ है | अपने व्यापार की प्रगति के लिए आप नयी योजनाए लागु कर सकते है | अपने किसी जरुरी काम को आज निपटाने में सफल होंगे | आपके आसपास के लोगो को अपना उदार व्यवहार पसंद आएगा | लवमेट के लिए आज का दिन यादगार रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा | आपको अचानक किसी काम में धनलाभ होने की सभावना बन रही है | आपकी तरक्की से आपके माता पिता प्रसन्न होंगे | टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए आज का दिन शुभ है | जीवनसाथी के साथ घूमने जाने के लिए ट्रिप प्लान कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी दोस्त से लम्बे समय बाद मुलाकात कर सकते है | जीवनसाथी को लेकर कोई भी गलतफहमी आपके रिश्तो को प्रभावित कर सकती है | कपडे के व्यापारियों को उम्मीद से कम लाभ होने की आशंका है | स्वास्थ्य का ख्याल रखे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज छात्रों के लिए दिन शुभ है | आज किसी से आपको कोई बड़ी सीख मिलने वाली है, जिसे आप जीवन में उतारेंगे | ऑफिस में अपनी कार्यक्षमता में सुधार करेंगे | नौकरी बदलने की सोच रहे जातको को जल्द ही अच्छे ऑफर मिलने वाले है | दाम्पत्य जीवन में एकदूसरे की भावनाओं को समझने की जरूरत है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज किसी काम में आपको मित्रो की मदद मिलने वाली है | आत्मविश्वास के दम पर आज आप बड़ी से बड़ी चुनौती को पार कर सकेंगे | आज सभी से आप उदारता से पेश आये, आपका काम आसानी से हो जायेगा |  दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी | संतान पक्ष ख़ुशी का कारण बनेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आप नए विचारो से ओत-प्रोत रहेंगे | पत्नी के साथ खरीददारी करने जा सकते है, अच्छा डिस्काउंट मिलने की सम्भावना है | व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करने का मौका मिलने वाला है | समाज में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, ये आपके मान सम्मान में वृद्धि करेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन पहले के मुकाबले अच्छा रहेगा | आमदनी के नए स्त्रोत मिलने से आप प्रसन्नता महसूस करेंगे | माता की सेहत में सुधार आने वाला है | किसी नए काम मे आप जीवनसाथी का सहयोग ले सकते है | ऑफिस में काम का भार अधिक रह सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी | किसी सरकारी काम में कागजात से जुडी दिक्कत से काम रुक सकता है | विवाहित जातको को जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है | लवमैट्स एक दूसरे को गिफ्ट दे सकते है | आध्यात्म में आज ख़ास रूचि दिखा सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर