Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 मार्च 2020: आज सिंह राशि वालो के भारी है ग्रह, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Mar 20 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको कुछ ख़ास कामो में आज सफलता मिलने वाली है | माता जी आपसे स्नेह का अनुभव करेगी, आपको उनसे कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है | कार्यक्षेत्र में आपकी नयी योजनाए सफलता के द्वार खोलेगी | स्वास्थ्य के प्रति खास सावधानी बरते |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन भाग्य की बेहतरी वाला साबित होगा | आपको कुछ खास मौके मिलने वाले है, जो आपके करियर को ऊंचाई पर पहुंचा सकते है | धार्मिक कार्यो में ऊर्जा लगा सकते है | प्रेम प्रसंगो के मामले में आज का दिन पॉजिटिव रहेगा | दोस्तों के साथ घूमने जा सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा | किसी काम में  आर्थिक रूप से कमजोर महसूस कर सकते है | ऑफिस में चल रहे प्रोजेक्ट में आ रही अड़चन शीघ्र ही दूर होने वाली है | जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है | आज सुबह मंदिर में कुछ दान करे तो बेहतर है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शानदार बीतेगा | इस राशि के व्यापारी काम के सिलसिले में दूसरे शहर की यात्रा कर सकते है | पारिवारिक जीवन ख़ुशनमुमा रहेगा | आज आपके खर्चे बढ़ सकते है, लेकिन ये अच्छे काम के लिए होंगे | जीवनसाथी के साथ प्रेम और आकर्षण में वृद्धि होगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपके लिए दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | किसी काम को लेकर की गयी मेहनत के रंग लाने में समय लगेगा | कुछ कामो में देरी ऑफिस में बॉस से डांट पड़वा सकती है | स्वास्थ्य को लेकर कमजोर महसूस कर सकते है | आज जीवनसाथी को मनाने में कोई कसर ना छोड़े |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा | संतान पक्ष से आपको ऐसे समाचार मिलेंगे, जिससे आपको गर्व होगा | आपका कोई अटका हुआ सरकारी काम पूरा होने वाला है | किसी दोस्त से लम्बे समय बाद मुलाकात करके अच्छा महसूस करेंगे | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आप परिवार के साथ वक़्त बीता सकते है | बच्चो के लिए किसी चीज की खरीददारी कर सकते है | भाई बहन से आपके संबंध सुधरने वाले है | आप किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते है, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा | आज आपको छोटी यात्रा करने का मौका मिलने वाला है, ये आपको मानसिक ख़ुशी प्रदान करेगी, साथ ही आपकी किसी से मुलाकात भी हो सकती है | ऑफिस में सहकर्मियों के साथ व्यवहार अच्छा होगा | आपके व्यर्थ के खर्चो में कमी आने वाली है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपके व्यवहार से आपके आसपास के लोग प्रसन्न होंगे | आज सुख सुविधा की चीजों पर दिल खोलकर खर्चा कर सकते है | आपको पार्टी के लिए न्योता आ सकता है | आपको आज अचानक कोई खुशखबरी मिलने वाली है, जिससे मन तृप्त हो जायेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपके कुछ कार्य दोस्त की मदद से पुरे होने वाले है | अपने व्यक्तित्व में बदलाव लाने के लिए आप कुछ बदलाव ला सकते है | आज ऑफिस में आपको सावधान रहने की जरूरत है, विरोधी सक्रिय है | आपके काम मे अड़चन पैदा कर सकते है | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में सुधार होगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | घर में किसी सदस्य की खराब तबियत के चलते आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | ऑफिस में आप किसी काम में सहकर्मी से मदद ले सकते है | आज लवमेट अपने विवाह को लेकर घर पर बात कर सकते है | संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज दिन आपके अनुकूल रहेगा | किसी नए कार्य को सीखने की इच्छा आज पूरी होने वाली है | शाम का समय दोस्तों के साथ बीता सकते है | आज आप प्रेम और आमदनी के मामले में लकी साबित होंगे | दाम्पत्य जीवन में साथी का सहयोग आपके रिश्ते को मजबूती देगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर