Category Archives:  Spiritual

आपके माथे की लकीरो पर निर्भर है भाग्य और दुर्भाग्य, जानिए क्या कहती है आपके माथे की लकीरे...

Mar 20 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिष के हस्तरेखा विज्ञान के बारे में सभी जानते है, इसमें हथेली में रेखाओं को देखकर व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है | इसके अलावा हस्तरेखा से व्यक्ति के व्यवहार, विचार आदि जैसी कई चीजों के बारे में पता लगाया जाता है | लेकिन क्या आप जानते है जिस तरह हथेली की रेखाओं से आने वाले कल की जानकारी प्राप्त की जाती है, उसी तरह माथे की लकीरो को देखकर भी आने वाले कल का पता लगाया जा सकता है | यदि इनका सही प्रकार से अध्ययन किया जाये तो कई प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है | तो आइये देखते है किन तरीको से आने वाले कल के बारे में पता लगाया जा सकता है |

माथे की पहली रेखा




माथे की पहली रेखा भौहों के सबसे नजदीक होती है | ये रेखा धन की रेखा मानी जाती है | यदि यह रेखा साफ़ और स्पष्ट हो तो व्यक्ति को जीवन में आर्थिक कमी का सामना नहीं करना पड़ता है | वहीँ इस रेखा का टुटा फूटा होना व्यक्ति के जीवन में आर्थिक समस्या को लाता है |

माथे की दूसरी रेखा


माथे की दूसरी रेखा स्वास्थ्य की रेखा मानी जाती है | जिसके भी ये रेखा स्पष्ट नहीं होती है वह अक्सर बीमार होता रहता है और स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रह पाता है | इसके अलावा इस रेखा का एकदम स्पष्ट होना अच्छी सेहत की निशानी होता है | लेकिन ये लकीर बीच में से टूटी हो या बीच में से नीचे हो तो व्यक्ति लम्बे समय तक किसी बीमारी से ग्रसित रहता है |

माथे की तीसरी रेखा


ये रेखा बहुत ही कम लोगो में पायी जाती है | लेकिन जिस किसी के भी ये रेखा होती है वो बहुत ही भाग्यशाली होता है | जिस किसी के भी ये रेखा होती है, उस पर माँ लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है | साथ ही वो अपने जीवन में सभी भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त करता है |

माथे की चौथी रेखा


जिस किसी के भी माथे पर यह रेखा होती है, उसे अपने जीवन में खूब उतार चढाव का सामना करना पड़ता है | हालाँकि ये लोग 27 से 47 की उम्र में बहुत सफलता प्राप्त करते है | इस दौरान इनकी किस्मत भी इनका खूब साथ देती है |

माथे की पांचवी रेखा


ये रेखा भी बहुत ही कम लोगो के माथे पर पायी जाती है, लेकिन जिसके भी ये रेखा होती है | वह दुर्भाग्य का शिकार होता है | इस लकीर को अशुभ माना जाता है, ये लकीर कई बार राजा के रंक बनने की वजह बनती है |



माथे की छठी रेखा


ये रेखा महान लोगो के माथे पर ही पायी जाती है, इसीलिए इस लकीर को दैवीय लकीर भी कहा जाता है | ऐसी रेखाएं अक्सर ऋषि मुनियों के माथे पर ही पायी जाती है | ये लोग अपने जीवन में खूब मान सम्मान प्राप्त करते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर