Category Archives:  Spiritual

धनवान बनते है वे लोग जिनके शरीर के इन अंगो पर होता है तिल, कहीं आपके तो नहीं इन...

Mar 21 2020

Posted By:  Sunny

शरीर पर तिल होना वैसे तो सामान्य है, लेकिन ज्योतिष में इसके कई मायने है | ज्योतिष में तिल से जुडी कई बाते बताई गयी है | जिस तरह हमारी हथेली में मौजूद रेखाएं हमारे भाग्य के बारे में बताती है | उसी प्रकार हमारे शरीर पर तिल भी हमारे भाग्य से जुड़े होते है | समुद्रशास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगो पर बने तिल के निशान के महत्व व हानियों के बारे में बताया गया है | आज हम आपको इसी बारे में कुछ जानकारी देने जा रहे है |

नाभि के आस पास तिल


समुद्रशास्त्र के अनुसार पेट पर बना तिल शुभ संकेत नहीं देता है | हालाँकि नाभि के पास बना तिल शुभ माना जाता है | जिन व्यक्तियों के नाभि के आस पास तिल होता है, उन्हें धन समृद्धि के मामले में किसी भी कमी का सामना नहीं करना पड़ता है | यदि आपके भी नाभि के पास तिल है तो आप बेहद भाग्यशाली है |



पीठ पर तिल


जिन व्यक्तियों के पीठ पर तिल होता है, वे बेहद ही भाग्यशाली होते है | समुद्रशास्त्र के अनुसार पीठ पर बना तिल सौभाग्य और रोमांटिक स्वभाव के बारे में बताता है | ऐसे व्यक्ति को किसी चीज की कमी नहीं होती है, साथ ही ये लोग अपने प्रेमी या प्रेमिका पर खूब खर्चा करते है |

पैर के अंगूठे पर तिल


पैर पर तिल होना सौभाग्य की बात होती है | पैर के अंगूठे पर बना तिल व्यक्ति के प्रतिष्ठित और सम्पन्न होने के बारे में बताता है | ऐसे व्यक्ति धनवान होने के साथ उदार स्वभाव के भी होते है |

भौंहो के मध्य तिल


भौंहो के बीच में बना तिल शुभ माना जाता है | ये धन धान्य के साथ दाम्पत्य जीवन के लिए भी बढ़िया माना जाता है | जिन लोगो के भी भौंहो के बीच में तिल होता है, उनका जीवन सुखमय बीतता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर