Category Archives:  Spiritual

राशिफल 22 मार्च 2020: मेष राशि वालो को मिलेगी आर्थिक मजबूती, जानिए अपनी राशि का हाल...

Mar 21 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा | आप दुसरो को अपनी बातो से सहमत करने में सक्षम होंगे | ऑफिस में सहकर्मी आपसे मदद ले सकते है | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे | आप परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके कार्य समय पर पुरे हो जायेंगे | इस राशि के छात्रों को पढाई में अच्छे अंक मिलने वाले है, आपकी मेहनत रंग ला रही है | अपने करियर को लेकर आप कोई योजना बना सकते है | आज किसी दूसरे के मामले को सुलझाने में आप सफल होंगे | घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी | आपकी छोटी छोटी बातो पर गुस्सा करने की आदत आज के दिन खुशियों पर पानी फेर सकती है, बेहतर आज के दिन गुस्सा ना करे | टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगो को अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर मिल सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आपका दिन ठीक रहेगा | ऑफिस में मीटिंग में आप अपना मत रख सकेंगे | इस राशि के छात्रों को पढाई में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है | आज कुछ नए दोस्त बन सकते है, लेकिन फिर भी सावधान रहने की जरूरत है | अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे | किसी को उधार दिया धन मिलने वाला है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | इस राशि की महिलाये जो कोई छोटा उद्योग शुरू करना चाहती है, उन्हें परिवार का सहयोग मिलने वाला है | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपको कोई ख़ुशख़बरी मिलने वाली है, इससे घर में भी ख़ुशी का माहौल बनेगा | किसी काम में पिताजी की सलाह आपके काम आने वाली है | आप मित्र के साथ साझेदारी में व्यापार शुरू करने का विचार कर सकते है | भाई बहनो के साथ आपके रिश्तो में सुधार होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपको ऑफिस में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा, ये बदलाव आपको रास आएगा | इस राशि के कपडा व्यापारियों को उम्मीद से कम लाभ होने की आशंका है | लवमेट आज साथ में अच्छा समय साथ बिताएंगे | आपका कोई दोस्त आर्थिक मदद मांग सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपको अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए अच्छी सलाह मिलने वाली है | आज आप परिवार के साथ वक़्त बीता सकते है | आध्यात्म के प्रति आपकी रूचि बनेगी | आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते है | इस राशि के अविवाहित जातको को विवाह के अवसर मिलने वाले है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज अपनी ऊर्जा आप धार्मिक कामो में लगा सकते है | घर से दूर रहकर पढाई कर रहे छात्रों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है | नौकरीपेशा जातको पर काम का भार बढ़ने वाला है | आज किसी भी अनजान शख्स पर भरोसा ना करे, आपका नुकसान हो सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | परिवार में किसी से मनभेद के चलते अनबन होने की आशंका है, आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है | बच्चे आज किसी चीज को लेकर जिद कर सकते है | आज कुछ ख़ास लोगो से हुयी मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभकारी साबित होने वाली है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा | किसी सरकारों कार्य में पिताजी की जान पहचान काम आने वाली है | इस राशि के राजनीति से जुड़े जातको के मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है | जीवनसाथी के साथ घर पर आप अच्छा वक़्त बिताएंगे, साथ में कोई फिल्म देख सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
किसी काम को लेकर की गयी आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी | दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का बनाया प्लान आपको आज टालना पड़ सकता है | जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, आप शान्ति से काम ले | पिताजी के साथ आप कोई जरुरी बात कर सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर