Category Archives:  Spiritual

माँ लक्ष्मी से लेकर माँ दुर्गा तक जानिए क्या होता है देवी माँ को सपने में देखने का अर्थ...

Mar 22 2020

Posted By:  Sunny

हम सभी सपने देखते है और सपने में अक्सर कुछ ऐसी चीजे देखते है, जिनका मतलब हमें पता नहीं होता है | और कई बार हम इसका मतलब दुसरो से पूछते है | ज्योतिष में बताया गया है कि सपने देखना किसी ना किसी चीज का संकेत होता है और चाहे वह आने वाले बुरे समय का संकेत हो या आने वाले अच्छे समय का |




कई बार ऐसा भी होता है, जब कुछ भाग्यशाली लोगो को देवी देवताओ से जुड़े स्वप्न भी आ जाते है | ये स्वपन भी हमे शुभ अशुभ का संकेत देते है | ऐसे में आज हम आपको देवियो से जुड़े सपनो के अर्थ बताने जा रहे है, तो आइये जानते है आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है |


1. यदि अपने सपने में माँ दुर्गा को मुस्कुराते हुए देखा है तो इसका मतलब है कि जल्द ही आपके बिगड़े हुए काम बनने वाले है | लम्बे समय से बेरोजगार घूम रहे जातको को अच्छी नौकरी मिलने वाली है | साथ ही ये स्वपन अविवाहित जातको के विवाह का संकेत भी देता है 

2. यदि आपको स्वपन में शेर पर सवार माँ दुर्गा दिखाई दे तो इसका मतलब है कि जल्द है ही आपको किसी बड़े काम सफलता मिलने वाली है | आपका बुरा समय समाप्त होने वाला है और साथ ही वर्तमान समय में कई सकारात्मक बदलाव आने वाले है |

3. ऐसा बताया जाता है कि सपने में देवी माँ को काले या सफ़ेद वस्त्रो में देखना शुभ संकेत नहीं है | इसके साथ ही सपने में देवी माँ को विलाप करते देखना भी शुभ नहीं है | ये आपके जीवन में आने वाली विपदा का स्पष्ट संकेत है, ऐसी स्थिति में आप समय रहते देवी माँ की पूजा अर्चना में लग जाए |


4. सपने में देवी लक्ष्मी को देखना बेहद शुभ होता है | माँ लक्ष्मी को स्वपन में देखने का अर्थ है की जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है और आपको व्यापार और नौकरी में बड़ा लाभ होने वाला है |


5. सपने में काली माँ को देखना अच्छा संकेत माना जाता है | हालाँकि ये स्वपन कोई शुभ या अशुभ फल नहीं देता है, ये यह बताता है कि आप जीवन में किसी चीज को लेकर परेशान है, जिसका हल आपको नहीं मिल पा रहा है |




6. सपने में माँ पार्वती को देखना बेहद ही शुभ संकेत है | ये स्वपन इस बात का संकेत देता है कि आपकी सफलता के आड़े आ रही कठिनाइयां समाप्त होने वाली है | साथ ही भविष्य में आपको किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर